Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पत्रकार सत्येंद्र प्रताप सिंह ने ‘वर्ल्ड ऑफ जस्टिस डॉट इन’ लांच किया

रिपब्लिक हिंदी डॉट कॉम के सलाहकार संपादक सत्येंद्र प्रताप सिंह ने 21 नवंबर को इस्तीफा देने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था. पोस्ट में लिखा था कि इस्तीफे की वजह और नई जगह की जानकारी बहुत जल्द दूंगा. 21 दिन बाद ही उन्होंने 12 दिसंबर को 12 बजे ‘वर्ल्ड ऑफ जस्टिस डॉट इन’ लांच किया.

इस पोर्टल के चेयरमैन व एडिटर इन चीफ सत्येंद्र प्रताप सिंह है. इनके पोर्टल में पॉलिटिक्स व जस्टिस कैटेगरी पर विशेष ध्यान दिया गया है. स्वरूप भी दैनिक पत्र सरीखा नहीं बल्कि साप्ताहिक पत्रिका का है. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि खबरें बासी न हों और विश्लेषण से परिपूर्ण हो, यह पहली प्राथमिकता है.

सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एबीपी (आनंद बाजार पत्रिका) समूह से की थी. सत्येंद्र ने अपने 34 साल के करियर में प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों माध्यमों के साथ काम किया. वे लोकप्रिय पत्रिकाओं रविवार, संडे आब्जर्वर में रह चुके हैं. वे न्यूज चैनलों में पी7 न्यूज, न्यूज एक्स्प्रेस में कार्यरत रहे हैं. वे डिजिटल में रिपब्लिक हिंदी के साथ हाल फिलहाल तक थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन