Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘आजतक’ के मालिक अरुण पुरी बंद करेंगे अपने इस एक न्यूज़ चैनल को!

एक बड़ी खबर अरुण पुरी के स्वामित्व वाले टीवी टुडे ग्रुप से आ रही है। इस ग्रुप के न्यूज़ चैनल ‘दिल्ली आजतक’ का ऑपरेशन बंद करने का फैसला कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ‘दिल्ली आजतक’ के चैनल हेड शम्स ताहिर खान ने अपने चैनल सहयोगियों की मीटिंग में चैनल बन्द किए जाने का इशारा करते हुए जॉब ढूंढने की सलाह दे दी है।

बताया जा रहा है कि ‘दिल्ली आजतक’ का आधा स्टाफ ग्रुप के बाकी न्यूज़ चैनलों में समायोजित किया जाएगा। बाकी आधे स्टाफ को जाना होगा। खासकर उम्र के 50 पार चुके मीडियाकर्मियों को छंटनी के जद में लाया जा रहा है।

कोरोना काल में मीडिया हाउसों और मीडिया कर्मियों पर वैसे ही आफत आई पड़ी है, एक के बाद एक चैनल अखबार बंद होने से जॉब की स्थिति विकट से विकटतम होती जा रही है।

‘दिल्ली आजतक’ चैनल के बंद होने की सूचना से टीवी पत्रकार स्तब्ध हैं। जब आजतक जैसा टीवी समूह न्यूज़ चैनल का घाटा झेल नहीं पा रहा तो बाकियों को क्या कह सकते हैं।

इस ख़बर पर टीवी टुडे ग्रुप का पक्ष पढ़िए-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन