Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भाजपा मुख्यालय से डोंगल चुरा ले गया चैनल का पोलिटिकल करेस्पांडेंट!

एक बड़े न्यूज चैनल का पोलिटिकल करेस्पांडेंट दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से डोंगल चुरा ले गया. प्रधानमंत्री पद पर मोदी के एक साल पूरे होने पर 11 अशोका रोड स्थित बीजेपी हेड आफिस पर एक बड़ा कार्यक्रम पिछले दिनों आयोजित किया गया था. आयोजन को कवर करने के लिए सारे चैनलों और अखबारों के करेस्पांडेंट्स को बुलाया गया. एक बड़े न्यूज चैनल के पोलिटिकल करेस्पांडेंट ने मौका देखकर वहां आफिस में लगे टाटा फोटान के डोंगल को चुरा लिया. इस डोंगल के जरिए पांच छह लैपटाप कनेक्ट होते थे और भाजपा कार्यकर्ता काम करते थे.

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब भाजपा के लोगों ने डोंगल तलाशा तो मिला नहीं. बाद में उन्होंने टाटा कंपनी से पता कराया कि डोंगल यूज हो रहा है या नहीं तो पता चला कि डोंगल यूज किया जा रहा है. उस डोंगल के नेट से लैपटाप कनेक्ट कर पत्रकार महोदय निजी मेल वगैरह भेज रहे थे. टाटा कंपनी ने आईपी एड्रेस के जरिए लैपटाप की जानकारी हासिल की और फिर उसके स्वामी का. पता चला कि एक बड़े चैनल के पत्रकार महोदय यह डोंगल चुरा ले गए हैं. भाजपा के लोगों ने जब चैनल के उस रिपोर्टर से डोंगल लौटाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा. अब तक डोंगल उसी रिपोर्टर के कब्जे में है. बीजेपी के नेशनल डिजिटल सेंटर से जुड़े लोगों के बीच यह घटना चटखारे लेकर आपस में सुनाई जा रही है. जिन पत्रकार महोदय ने चोरी का यह कांड किया है, उनकी सेलरी लाख से ज्यादा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. shaikh aamir

    June 17, 2015 at 12:21 pm

    Muft ka chandan ghas merey nandan…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन