Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

फिलीपींस में सीएनएन के कैमरा पत्रकार की हत्या, सऊदी अरब में पाकिस्तानी पत्रकार गिरफ्तार

फिलीपींस के कविते प्राँत के एमुस शहर में सीएनएन टीवी नेटवर्क के कैमरा पत्रकार 29 वर्षीय जोनातान ऑलदान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। सीएनएन फिलीपींस ने माँग की है कि अपराधी को गिरफ़्तार किया जाये, हत्या के कारणों की तहकीक़ात हो। जोनाथान ऑलदान की हत्या के बाद ‘द नैशनल प्रेस क्लब ऑफ़ द फिलीपींस’ ने हत्या की कड़ी निन्दा की है और पत्रकारों के प्रति सरकारी रवैये की आलोचना की है।

फिलीपींस के कविते प्राँत के एमुस शहर में सीएनएन टीवी नेटवर्क के कैमरा पत्रकार 29 वर्षीय जोनातान ऑलदान की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। सीएनएन फिलीपींस ने माँग की है कि अपराधी को गिरफ़्तार किया जाये, हत्या के कारणों की तहकीक़ात हो। जोनाथान ऑलदान की हत्या के बाद ‘द नैशनल प्रेस क्लब ऑफ़ द फिलीपींस’ ने हत्या की कड़ी निन्दा की है और पत्रकारों के प्रति सरकारी रवैये की आलोचना की है।

विगत छः महीनों में तीन पत्रकारों की हत्या हो चुकी है। पिछले अप्रैल माह में ‘फिलीपीन्स डेली इनक्वारर’ के पत्रकार मेलिन्डा की हत्या बतांगस में कर दी गयी थी। वहीं फरवरी में रेडियो पत्रकार मौरितो लिम को बोहोल प्रांत गोली मार दिया गया था। एक साल पहले रूपी गारसिया को भी कविते प्रांत में ही गोली मार दी गयी थी। सरकार ने किसी भी हत्याकांड की गुत्थी नहीं अब तक नहीं सुलझा सकी है। किसी भी अपराधी को न गिरफ़्तार किया जा सका है न उन्हें सज़ा हुई है। पत्रकारों के अन्तरराष्ट्रीय संगठन ने फिलीपीन्स सरकार से माँग की है कि वह ऑल्डन की हत्या का पता लगाये और अपराधियों को कानून के हवाले करे। सन् 1986 ईस्वी से अब तक फिलीपीन्स में 173 पत्रकारों ने अपने जान गँवाये हैं।

उधर, सऊदी अरब में पाकिस्तान के जाने माने पत्रकार जैद हामिद को सऊदी अरब विरोधी प्रचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह खबर इस्लामाबाद में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काज़ी खलीलुल्ला द्वारा दी गयी। उन्होंने कहा – ज़ैद हामिद सऊदी अरब की एक निजी यात्रा करते वक्त इस देश के कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किये गये। रियाद में पाकिस्तान का राजदूतावास इस मुद्दे को लेकर सऊदी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क रख रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार की गिरफ्तारी का कारण हाल में पाकिस्तानी पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित उनके लेख और इंटरनेट ब्लोगों में उनके वक्तव्य हैं जिन में सऊदी अरब के शाही परिवार की विदेश और गृह नीति की आलोचना की जाती है। ज़ैद हामिद राजनीतिक मामलों पर प्रकाश डालते हैं। टीवी पर प्रसारित उनके बयान तथा स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित उनके लेख घोर राष्ट्रवादी स्वरूप के हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन