Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज नेशन चैनल तक पहुंचा कोरोना, हड़कंप

कोरोना काल में जहां तमाम मीडियाकर्मी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं और कोरोना कुछ मीडियाकर्मियों की जान तक ले चुका है, उसके बावजूद कुछ मीडिया हाउसेज इस संकट काल में अपने कर्मचारियों को आफिस आने के लिए मजबूर कर रहे हैं. अपने कुछ कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बावजूद बाकी कर्मचारियों का टेस्ट तक कराने के लिए तैयार नहीं हैं.

न्यूज़ नेशन के एडिटर एसाइन्मेंट पुनीत पुष्कर, रिपोर्टर अवनीश चौधरी, एक वीटी एडिटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. गौरतलब ये है कि इन सभी ने लक्षण आने पर अपनी जांच खुद करवाई और संस्थान ने इन लोगों की जांच तक करवाना उचित नहीं समझा.

एक अन्य कर्मचारी आशीष जैन के भाई और पिता के कोरोना पॉजिटिव आने के बावजूद न्यूज़ नेशन ने इस कर्मचारी की जांच नहीं करवाई है.

एसाइनमेंट के एक अन्य कर्मचारी वेद शुक्ला की पत्नी और बहन को लगातार बुखार है, इसके बाद भी अभी तक न्यूज़ नेशन मैनेजमेंट इस कर्मचारी की जांच नहीं करवा सका है.

मात्र एक एक बुलेटिन पढ़ने वाले कई एंकर्स को लाखों रुपये सेलरी बांटने वाला न्यूज़ नेशन मैनेजमेंट मात्र कुछ हजार पगार के लिए नौकरी कर पेट पालने वाले कर्मचारियों के प्रति इतना सम्वेदनहीन हो गया है कि कर्मचारियों को आफिस आने पर मजबूर किया जा रहा है. खौफजदा कर्मचारियों की जांच तक कराने के लिए तैयार नहीं है प्रबंधन.

तमाम मीडिया हाउसेज में लगातार संक्रमित होते कर्मचारियों को देख न्यूज़ नेशन के कई कर्मचारी और उनके परिवार खौफजदा हैं.

खबर ये भी है कि न्यूज नेशन के रीजनल चैनल न्यूज स्टेट के एमपी चैनल में कुछ लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं.

इस बाबत युवा टीवी पत्रकार अक्षय शुक्ला का एक ट्वीट देखें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन