Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबारी काले कारोबारी! : किशोर वाधवानी के बाद जीतू सोनी भी गिरफ्तार

जीतू सोनी

इंदौर में इन दिनों अखबार मालिकों की शामत आई हुई. खासकर उनकी जो अखबार की आड़ में दुनिया भर के गलत काम करते रहते थे. गुटखा माखिया किशोर वाधवानी अपने अखबार दबंग दुनिया की आड़ में सैकड़ों करोड़ का गुटखा-सिगरेट तस्करी का कारोबार करता था. वह धरा गया. उसका खेल खुल गया. वह जेल की रोटी खा रहा है. इसी तरह संझा लोकस्वामी अखबार की आड़ में जीतू स्वामी सेक्स रैकेट, हनी ट्रैप रैकेट व मानव तस्करी का काम करता था. जीतू को आज गिरफ्तार कर लिया गया.

जीतू सोनी को डीआईजी आफिस ले जाते पुलिसकर्मी, देखें वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1277187001687535616

चार दिन पहले पुलिस रेड की सूचना मिलते ही जीतू सोनी गुजरात के राजकोट स्थित एक फार्म हाउस से भाग गया था. शुक्रवार को दोबारा लोकेशन निकाली गई. छह टीमों ने अलग-अलग जगहों पर छापे मारे. इस बार भागने का मौका नहीं मिला. जीतू को गुजरात-एमपी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके पहले जीतू का भाई महेंद्र सोनी गिफ्तार किया गया था. महेंद्र सोनी को भी जीतू सोनी के साथ कई मामलों में सह आरोपी बनाया गया है. भाई महेंद्र सोनी के अरेस्ट होने के चार दिनों बाद ही पुलिस ने गुजरात से जीतू सोनी को गिरफ्तार कर लिया.

जीतू सोनी को गिरफ्तार करने के बाद इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम आज सुबह 11 बजे इंदौर डीआईजी ऑफिस लेकर पहुंची. जीतू सोनी पर 56 केस दर्ज हैं जिसमें रेप, गैंग रेप, हनी ट्रैप, मानव तस्करी और जबरन वसूली जैसे मामले भी हैं. जीतू सोनी की गिरफ्तारी पर 1.60 लाख रुपए का इनाम घोषित था. ज्ञात हो कि एमपी में कमलनाथ सरकार ने अफसरों-नेताओं की लड़कियों से बातचीत के आडियो के टेक्स्ट को अखबार में छापने के बाद जीतू सोनी के खिलाफ एक्शन लिया था.

जीतू सोनी ने साथ बातचीत का ऑडियो अपने अखबार के यूट्यूब चैनल पर भी जारी कर दिया था. कमलनाथ सरकार के समय पुलिस ने उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा था. इंदौर नगर निगम ने प्रेस कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में स्थित संझा लोकस्वामी के दफ्तर को भी तोड़ने का आदेश दिया था. जीतू सोनी के कई होटलों और बंगलों को तोड़ दिया गया.

लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी पर होटल माय होम में बिना मंजूरी के डांस बार चलाने का आरोप है. होटल में कई युवतियों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा था. होटल की तलाशी लेने पर छोटे-छोटे कमरों में 67 लड़कियां मिली थीं, जो अन्य राज्यों की थीं और काफी गरीब घरों से थीं. बाउंसर और अन्य व्यक्तियों के जरिए इन युवतियों को बंधक बनाकर यौन शौषण भी किया जाता था. जीतू पर आरोप यह है कि अपने डांस बार में अफसर और नेताओं को बुलाकर उन्हें ट्रैप करता था और उनसे पैसा वसूल करता था. प्रदेश सरकार ने बाद में जीतू का ऑफिस और बंगले तोड़ दिए थे. अपने काले कारनामों से जीतू ने इंदौर में अरबों रुपये की संपत्ति बनाई है.

इसे भी पढ़ें-

जीतू सोनी को मुंबई में गिरफ्तार किए जाने की चर्चाएं

संपादक जीतू सोनी के कारनामों से भरे पड़े हैं मध्य प्रदेश के बड़े-बड़े अखबार!

जीतू सोनी पर एक लाख रुपए इनाम की अनुशंसा, अखबार का रजिस्ट्रेशन रद्द

‘लोकस्वामी’ के मालिक जीतू सोनी जिन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे, वे किस बात से डर रहे थे?

जीतू सोनी को मुठभेड़ में मारने की तैयारी!

‘लोकस्वामी’ वाले जीतू सोनी के डांस बार से 67 औरतें छुड़ाई गईं, इनाम घोषित, अखबार का दफ्तर सील, बेटा अरेस्ट

हनीट्रैप सीक्रेट्स छापने वाले इंदौर के लोकस्वामी अखबार के मालिक जीतू सोनी के प्रतिष्ठानों पर छापा

हनी ट्रैप गैंग में शामिल रंडियों के दलाल पत्रकारों के नामों का हुआ खुलासा

एक अखबार मालिक, जो नेता और उद्योगपति भी है, का हो गया स्टिंग! देखें तस्वीरें

पत्रकार अंकुर ने सीएम के सामने उठाई संझा लोकस्वामी के लिए आवाज

हिक्की की परंपरा के ही अखबारनवीस हैं जित्तू सोनी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन