Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार चुनाव रिपोर्टिंग फेलोशिप की घोषणा

-पुष्य मित्र-

हमारे निर्णायकों (महताब आलम, सीटू तिवारी और सरोज कुमार) ने बिहार चुनाव रिपोर्टिंग फेलोशिप के लिए तीन नाम तय कर लिए हैं। ये नाम उन्होने अलग अलग मानकों पर लगातार बातचीत करते हुए तय किये हैं।

तीनों नाम का ऐलान करने से पहले मैं यह जरूर कहना चाहूँगा कि जिन दूसरे आवेदकों का नाम इस सूची में नहीं है उनके प्रस्ताव भी उतने ही महत्वपूर्ण थे। निर्णायकों ने इस बात को खुलकर स्वीकार किया। उनके लिए तीन नामों को चुनना मुश्किल था।

मगर विषय और क्षेत्र की विविधता और भविष्य की बेहतर सम्भावना के मद्देनजर आखिरकार उन्होने तीन नाम फाइनल किये। मैं उनके इस चयन से सहमत हूं, साथ ही उन आवेदकों के साथ भी हूं जो बेहतर प्रस्ताव के बावजूद इस चयन का हिस्सा नहीं बन पाये।

जैसा कि हम सब जानते हैं, इनमें से दो फेलोशिप CRD संस्था द्वारा दिये जायेंगे, तीसरा हाल ही में हमें छोड़कर गईं पत्रकार साथी रिजवाना तबस्सुम के नाम पर होगा।

ये तीन नाम हैं-

1- हेमंत कुमार पान्डेय- Hemant K Pandey
2- हुसैन तबिश- Husain Tabish
3- शशांक मुकुट शेखर- Shashank Mukut Shekhar

आप तीनों को शुभकामनाएं। आप फेलोशिप की अग्रिम राशि के लिए तत्काल मुझसे सम्पर्क करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन