Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुभाष तोमर से भी जागरण प्रबंधन ने लिया इस्तीफा

दैनिक जागरण समूह में छंटनी का दौर जारी है. एक के बाद एक कइयों से लिया गया इस्तीफा.

मेरठ से खबर है कि बड़ौत में कार्यरत सुभाष तोमर से भी जागरण प्रबंधन के मैनेजर और संपादक ने मिलकर इस्तीफा लिखवा लिया है.

दैनिक मेरठ के स्थानीय मैनेजमेंट ने शीर्ष प्रबंधन को अंधकार में रखते हुए क्षेत्रवाद की दृष्टि से छंटनी अभियान चला रखा है। वेस्ट यूपी के पत्रकारों पर एक के बाद एक गाज गिरते जा रही है।

हाल ही में मेरठ के सरधना में बतौर प्रभारी काम कर रहे योगेश आत्रेय और खतौली के अरशद आशू से इस्तीफा लिया गया।

इसके अलावा प्रबंधन ने बड़ौत के सुभाष तोमर से भी इस्तीफा ले लिया है।

सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि इनकी जगहों पर कम योग्य लोगों को पदस्थ कर दिया गया है।

सरधना में कुछ दिन पहले काम सीखने आये सचिन को प्रभारी बना दिया गया है। बेहद कम मानदेय पर काम करने की वजह से शायद इस नौसिखिये को सरधना जैसी अति संवेदनशील जगह का प्रभार सौंपा दिया गया है।

मेरठ यूनिट में काम कर रहे अन्य पत्रकारों की माने तो इस लिस्ट में अभी 14 ऐसे नाम हैं जिनकी इसी माह के अंत तक छटनी कर दी जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन