Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दरभंगा में भास्कर से राकेश कुमार नीरज, मनोरंजन, संजय, राजीव, निशिकांत जुड़े

मिथिलांचल में भास्कर ने हिन्दुस्तान पर चोट मारना शुरू कर दिया है. हिन्दुस्तान के दरभंगा कार्यालय में काम कर रहे क्राइम रिपोर्टर राकेश कुमार नीरज को भास्कर ने अपने पाले में कर लिया है. नीरज पिछले पंद्रह वर्षों से हिन्दुस्तान के दरभंगा ऑफिस में अपराध संवाददाता के रूप में काम कर रहे थे. लम्बी प्रतीक्षा के बाद दो वर्ष पहले उन्हें स्ट्रिंगर का दर्जा दिया गया था. भास्कर ने स्टाफ रिपोर्टर के रूप में उन्हें जोड़ा है. क्राइम कवरेज पर नीरज की मजबूत पकड़ है.

श्री नीरज के साथ जागरण के मनोरंजन ठाकुर, हिन्दुस्तान के ही संजय मिश्र, प्रभात खबर से राजीव तथा निशिकांत  वरुण की टीम को भास्कर ने दरभंगा में तैनात किया है. नीरज का भास्कर जाना हिंदुस्तान के लिए जबरदस्त झटका है. हिन्दुस्तान के दरभंगा ऑफिस में काम कर रहे सिंडिकेट से दुखी  कुछ और लोग भी भास्कर की लिस्ट में हैं.

एक अन्य सूचना के मुताबिक संजय निधि और त्रिपुरारी ने दैनिक भास्कर भागलपुर के साथ नई पारी की शुरुआत की है. ये लोग पहले प्रभात खबर में हुआ करते थे थे. संजय निधि सिटी प्रभारी थे और त्रिपुरारी स्वास्थ्य विभाग की बीट देखते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन