Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘ज़ी संगम’ के नए नाम से नेशनल होने से यूपी-यूके रीजनल चैनलों की टीआरपी लिस्ट में उलटफेर, ईटीवी नंबर एक और न्यूज़ स्टेट दूसरे पायदान पर

44वें हफ्ते की यूपी उत्तराखंड के रीजनल हिंदी न्यूज चैनलों की टीआरपी में कई उठापटक देखने को मिल रहा है. लंबे समय से नंबर एक या दो की पोज़ीशन पर डटे हुए ‘ज़ी संगम’ चैनल ने खुद को नेशनल बना लिया है, अपना नाम बदल कर ‘इंडिया 24X7’ करके. इस तरह वो क्षेत्रीय चैनलों की TRP लिस्ट से बाहर हो गया है. इस से ‘ज़ी संगम’ के प्रतिद्वन्दी चैनलों ने राहत की साँस ली है.

जी संगम के गायब होने से ‘ईटीवी यूपी-यूके’ को काफी मजबूती मिली है. वह लगातार चौथी बार नंबर वन बना हुआ है. पांचों डीटीएच प्लेटफार्म और केबल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने की वजह से ‘ईटीवी यूपी-यूके’ 3250 अंकों के साथ नंबर वन पर है.

‘न्यूज़ स्टेट यूपी यूके’ को 250 प्वाइन्ट्स का फायदा हुआ है और 2432 अंकों के साथ वो दूसरे पायदान पर डटा हुआ है. तीसरे स्थान पर अब ‘समाचार प्लस’ आ गया है जिसकी बड़ी वजह ‘ज़ी संगम’ का नाम बदलकर नेशनल चैनल बन जाना और रीजनल की टीआरपी से हट जाना है. वैसे इस सप्ताह भी ‘समाचार प्लस’ को 147 अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है. पिछले हफ्ते ‘समाचार प्लस’ ने नया लुक एंड फील लान्च किया था और दावा ठोंका था कि अब वो अपने सभी प्रतिद्वन्दियों के छक्के छुड़ा देगा मगर उसका ये दावा हवा हवाई साबित हुआ.

चौथे और पांचवे नंबर पर ‘इंडिया न्यूज़ यूपी’ (453 अंक) और ‘सहारा समय यूपी’ (175 अंक) नाम के वो चैनल हैं जिनका प्रदेश में कोई अस्तित्व बाकी नहीं बचा है. साफ लगता है कि इन दोनों ही चैनलों के मालिकान इनके लिए ज़रा भी गंभीर नहीं हैं इसीलिए पिछले काफी वक्त से ये दोनों चैनल वेंटिलेटर पर हैं. बस जैसे तैसे धक्कम-धक्की से चल रहे हैं. राहत की बात ये है कि यहाँ काम कर रहे पत्रकारों के घरों का चूल्हा जल रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन