Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विकास शुक्ला ने अमर उजाला छोड़ा, रीना पहुंचीं एएनआई, कुंदन नवभारत एचडी चैनल के साथ

तीन पत्रकारों की आवाजाही से जुड़ी खबरें हैं. लखीमपुर खीरी जिले के गोला निवासी विकास शुक्ला ने अमर उजाला अखबार को बाय बाय बोल दिया है। विकास लखीमपुर समेत पीलीभीत, मुरादाबाद, बरेली, रोहतक में अमर उजाला को अपनी सेवा दे चुके हैं.

नई पारी उन्होंने अमृत विचार अखबार के साथ शुरू की है. उन्हें अमृत विचार शाहजहांपुर का ब्यूरो इंचार्ज बनाया गया है. इससे पहले वे अमर उजाला में पीलीभीत, लखीमपुर और शाहजहांपुर जिलों के इंचार्ज रह चुके हैं। लखीमपुर खीरी के पत्रकारों के ग्रुप में उन्हें बधाई दी जा रही है।

पत्रकार रीना भारद्वाज ने एनएनआई न्यूज एजेंसी का दामन थाम लिया है. 15 साल तक सीएनएन-न्यूज18 और सीएनबीसी में कार्यरत रहीं रीना को एएनआई में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें व्हाइट हाउस करेसपॉन्डेंट बनाया गया है. एनडीटीवी में भी काम कर चुकीं रीना भारद्वाज ने ट्वीटर पर लिखा है- ‘कुछ निजी खबर। एएनआई के लिए व्हाइट हाउस संवाददाता के रूप में आधिकारिक रूप से नई जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हूं।‘

टाइम्स ग्रुप के नए लांच होने वाले चैनल से जुड़ने का सिलसिला जारी है. न्यूज24 से कुंदन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां 12 वर्षों से कार्यरत थे. उनका पद सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट का था. कुंदन अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ के जल्द लॉन्च होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत एचडी’ से जुड़ गए हैं जहां उन्हें स्पेशल करेसपॉन्डेंट बनाया गया है. छपरा निवासी कुंदन 18 साल से मीडिया में हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन