Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुलिस की मौजूदगी में पत्रकार पर किया सटोरियों ने हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हमले का वीडियो, सटोरियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आवाहन पर सड़क पर उतरे पत्रकार, कलेक्ट्रेट परिसर में घूम कर किया जोरदार प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बरेली से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार तहसीन खां पर डायल 112 के पुलिस स्टाफ की मौजूदगी में कमल्ले के चौराहे पर पट्टी बाजू में लोहे की रॉड लेकर हमला कर दिया। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। पुलिस कर्मी मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मात्र एनसीआर दर्ज करके खानापूर्ति कर दी। मेडिकल रिपोर्ट में पत्रकार के शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई। आरोप है कि पुलिस ने सही धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

मंगलवार को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आह्वान पर एकत्र पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता तहसीन खां पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए हमलावर सटोरियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के मंडली अध्यक्ष निर्मल कांत शुक्ला, जिलाध्यक्ष सुधीर दीक्षित की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। बावजूद इसके मीडिया पर लगातार हमले हो रहे हैं।

पीलीभीत में 24 जुलाई शनिवार को बरेली से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता तहसीन खां पर सदर कोतवाली क्षेत्र में कमल्ले के चौराहे पर सटोरियों ने लोहे की रॉड लेकर हमला कर दिया। मौके पर डायल 112 के पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में हमलावरों ने पत्रकार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हमले में पत्रकार बुरी तरह घायल हुआ।

बावजूद इसके सदर कोतवाली पुलिस ने सटोरियों से सांठगांठ के चलते किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अब तक नहीं की, जिसको लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश है।
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मांग की कि पत्रकार तहसीन पर हमला करने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।हमलावरों के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाए। पीड़ित पत्रकार तहसीन व उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए।

सदर कोतवाली पुलिस और सट्टेबाजों के बीच गठजोड़ की समयबद्ध गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
ज्ञापन की प्रति राज्यपाल, मुख्यमंत्री, अपर मुख्य सचिव (गृह), पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई।
ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष सुधीर दीक्षित, जिला महामंत्री जितेंद्र गंगवार, टीवी जर्नलिस्ट हरपाल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार शुक्ला, टीवी जर्नलिस्ट धर्मेंद्र सिंह चौहान, तहसीन खां, महेश कौशल, हरीश गंगवार, मुकुल शर्मा, प्रशांत वर्मा, अभिषेक कुमार, राजेंद्र कुमार, दीनदयाल शास्त्री, अमित कुमार, रामदेव, प्रदीप सक्सेना, मायाराम, शरद कुमार दुबे, प्रांजल गुप्ता,अमित चतुर्वेदी, आशुतोष मिश्रा, महेश वर्मा, पंकज गुप्ता,संजय शर्मा, हिमांशु वर्मा, रिंटू वर्मा, मुनेंद्र,पंकज सिंह, मनदीप सिंह आदि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकार शामिल थे।

  • उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने मंगलवार को पत्रकार तहसीन खां पर हुए हमले के विरोध में ज्ञापन दिया।
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन