Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

देश 24X7 के यूपी-उत्‍तराखंड के एडिटर ऑपरेशंस बने आलोक पाठक

इंडिया टुडे पत्रिका में यूपी एवं उत्‍तराखंड के जीएम रहे आलोक पाठक ने अपनी नई पारी की शुरुआत डिजिटल मीडिया वेबसाइट देश 24X7 के साथ की है। उन्‍हें यहां यूपी एवं उत्‍तराखंड का एडिटर ऑपरेशंस बनाया गया है। उन पर वेंचर के एडिटोरियल को आगे ले जाने की जिम्‍मेदारी होगी। आलोक बीते तीन दशक से मीडिया में सक्रिय हैं।

इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत दिल्‍ली में टाइम्‍स ऑफ इंडिया के साथ की थी। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से इस्‍तीफा देने के बाद आलोक तेजी से उभर रहे टीवी न्‍यूज माध्‍यम का रूख किया तथा 1995 में वाराणसी में सिटी केबल से जुड़ गये। सिटी केबल के कोर टीम मेंबर के रूप में आठ साल तक जुड़े रहे। वर्ष 2004 में आलोक ने एक बार फिर प्रिंट का रूख किया और यादवेश कुमार के नेतृत्‍व में हिंदुस्‍तान अखबार के साथ जुड़ गये।

हिंदुस्‍तान अखबार को बनारस में जमाने में आलोक ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। हिंदुस्‍तान से इस्‍तीफा देने के बाद आलोक 1 अगस्‍त 2006 को इंडिया टुडे ग्रुप ज्‍वाइन किया तथा यूपी-उत्‍तराखंड जीएम के रूप में जिम्‍मेदारी संभाली। आलोक लगातार 14 वर्षों तक इंडिया टुडे से जुड़े रहे तथा जीएम के रूप में पत्रिका को आर्थिक मोर्चे पर मजबूती दी।

कोरोना काल की विषम परिस्थिति में जब उन्‍हें प्रबंधन से सहयोग की दरकार थी तब टुडे ग्रुप ने उन्‍हें छंटनी का शिकार बना दिया। छोटे से ब्रेक के बाद अब वह एक बार फिर नये माध्‍यम डिजिटल मीडिया की तरफ लौट आये हैं। इस वेबसाइट को देश के जाने माने पत्रकार तथा आजतक के एसआईटी हेड रहे दीपक शर्मा लीड कर रहे हैं। यूपी में यह जिम्‍मेदारी आलोक पाठक को सौंपी गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sanjog walter

    October 25, 2021 at 9:07 pm

    आलोक सर को बढ़7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन