Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

चापलूस द्वय ‘पंडित-पायल’ ने मिलकर खाई एक और नौकरी

अंबानी के चैनल यानि न्यूज़ 18 यूपी/उत्तराखंड (ईटीवी UP/UK) में कुछ वरिष्ठ चमचे टाइप लोग (इनमें दो खास हैं, एक है पंडित और एक है पायल… इनके नाम बदले हुए हैं) ईटीवी के समय से काम कर रहे पत्रकारों की नौकरी खाने में लगे हुए हैं. एक-एक करके करीब 15 लोगों की नौकरी चाट गए.

ताजा मामला ये है कि अभी हाल में इन लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर अरविंद मिश्रा नाम के अच्छे प्रोड्यूसर को इस्तीफा देना पड़ा. करीब 10 साल तक न्यूज़ 18 यूपी/उत्तराखंड (ईटीवी UP/UK) में काम करने वाले अरविंद मिश्रा को न्यूज़ 18 यूपी में किस तरह से चापलूस द्वय पंडित-पायल ने टारगेट किया, इसका अंदाजा आप अरविंद मिश्रा के फेसबुक पोस्ट और वाट्सअप स्टेटस को देखकर लगा सकते हैं।

बात सिर्फ अरविंद मिश्रा की नहीं, अरविंद जैसे ना जाने कितने काबिल पत्रकारों को टारगेट करके इन वरिष्ठ चापलूस द्वय पत्रकारों पंडित-पायल ने इस्तीफा देने पर मजबूर किया. हाल ही में जितने भी लोगों ने इस्तीफा दिया है सभी ने चापलूस द्वय पंडित-पायल के खिलाफ चैनल के सीईओ राहुल जोशी, मैनेजिंग एडिटर अमिश देवगन और HR को मेल करके शिकायत की लेकिन मैनेजमेंट ने कोई एक्शन नहीं लिया किया क्योंकि चापलूस द्वय पंडित-पायल चैनल के मैनेजमेंट द्वारा संरक्षित हैं.

2020 में नोएडा शिफ्ट होते ही चैनल का पतन शुरू

2020 में चैनल नोएडा आया तो पूरा स्टाफ भी हैदराबाद से कई उम्मीदें लेकर आया लेकिन यहां जैसे ही कमान चापलूस द्वय पंडित-पायल को मिली, इन लोगें ने चैनल को मिट्टी में मिला दिया..

आलम ये है कि एक वक्त पर जो चैनल TRP में नंबर 1 या 2 से नीचे गया नहीं वो आज नंबर 5 से बाहर जाता दिख रहा है… अभी जब फिर से TRP आनी शुरू हुई तो ये लोग एक्सपोज़ होने लगे.. मैनेजिंग एडिटर की गद्दी संभाल रहे अमिश देवगन का प्रतिनिधि बनकर चैनल पर एकछत्र राज कर रहे चापलूस द्वय पंडित-पायल में से एक शख्स मिस्टर पायल को हिंदी टाइपिंग तक नहीं आती. इनके आगे चैनल के सीनियर एडिटर तक की भी नहीं चलती.

ठरक ऐसी की चापलूस पायल ने पूरे ऑफिस को बना दिया गर्ल्स हॉस्टल

जितनी महिला एंकर अथवा महिला प्रोड्यूसर न्यूज 18 यूपी/यूके में पिछले 6 महीने में ज्वॉइन हुई हैं उतनी दिल्ली नोएडा से चल रहे शायद ही किसी चैनल में हो.. चापलूस पायल के लिए योग्यता का सिर्फ एक पैमाना वो है खूबसूरती… मतलब लड़की खूबसूरत हो तो बुला लो फिर चाहे उसे देश के प्रधानमंत्री तक का नाम ना पता हो.. चापलूस पायल और चापलूस पंडित का एक सूत्रीय कार्यक्रम है कि पुराने कर्मचारियों को निकालो और उनके स्थान पर खूबसूरत लड़कियों की भर्ती करो… यही वजह है न्यूज 18 यूपी/यूके की बर्बादी की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन