Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीएम से शिकायत के बाद मलेशिया की जेल से छूटे गाजीपुर के दोनों युवक

गाजीपुर : दलालों की कारस्‍तानी से टूरिस्‍ट वीजा के आधार पर गाजीपुर के दो युवकों को मलेशिया में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था जिसके लिये परिजनों ने जिला गाजीपुर के सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज भूषण दूबे से 5 मई को गुहार लगाया था। श्री दूबे ने उसी दिन प्रधानमंत्री के पोर्टल pmo india पर पूरा मामला लिखकर दोनों युवकों को जेल से छुडाने का अनुरोध किया था। पोर्टल पर भेजा गयी शिकायत तत्‍काल पंजीकृत करके pmopg/e/2016/0149143 के क्रम में पूरा मामला कार्यवाही के लिये प्रधानमंत्री के अण्‍डर सेक्रेटरी अम्‍बुज शर्मा को आदेशि‍त किया गया।

दो दिन पूर्व भारतीय दूतावास मलेशिया की अधिकारी जुबेदा द्वारा मोबाइल +60362052350 से फोन कर श्री दूबे को उनके मोबाइल 9889474889 से यह पुष्टि की गयी कि क्‍या प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के पोर्टल पर आपके ही द्वारा शिकायत की गयी है, श्री दूबे द्वारा हामी भरने के बाद पूरी जानकारी मांगी गयी। तत्‍पश्‍चात दूतावास की ओर से बताया गया कि दोनों युवकों को जेल से रिहा कर दिया गया है। साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि उनका वीजा किसी कम्‍पनी द्वारा बदलकर उन्‍हें लैपटाप व मोबाइल की पैकिंग के काम पर लगा दिया गया है। श्री दूबे ने भोले-भाले ऐसे युवाओं को जाल में फंसाकर मोटी रकम ऐंठते हुये विदेश भेजने वाली फर्जी कम्‍पनियों पर विधि सम्‍मत कार्यवाही की मांग किया है।

पूरा मामला कुछ यूं है—-
जंगीपुर बाजार में विनस इण्‍टर प्राइजेज नामक कम्‍पनी ने वर्षों पहले एक आफिस खोलकर विदेश जाने व पैसा कमाने का सुनहरा अवसर जैसे आकर्षक बोर्ड लगाकर कुल 16 प्रकार के ट्रेड दर्शाते हुये लोगों को फंसाना शुरू किया। इनके जाल में कासिमाबाद थाने के कलवरा गांव का मिथिलेश पुत्र अजीत नारायण व जंगीपुर थानान्‍तर्गत सआदतपुर निवासी योगेन्‍द्र पाल पुत्र राम जनम फंस गये। दोनों से 90-90 हजार रूपये लेकर टूरिस्‍ट वीजा दे दिया गया। वीजा भी तब दिया गया जब वे चेन्‍नै से फ्लाइट पर बैठे। कम्‍पनी का दलाल मलेशिया में पहले से ही बने हुये थे। युवकों को कहीं छुपाकर रखा गया तथा उनसे और भी पैसे ऐंठे गये। 27 अप्रैल को पुलिस की नजर उन दोनों पर पड़ी और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। श्री दूबे ने बताया कि भारत का मित्र देश होने के नाते मलेशिया में इन दोनो युवकों को ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं हुयी। दोनों का वीजा किसी कम्‍पनी ने चेन्‍ज कराकर उन्‍हें काम पर रख लिया है। श्री दूबे व उनके टीम के सदस्‍यों ने प्रधानमंत्री का धन्‍यवाद जताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन