Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

खालिद रजा, अभिषेक ठाकुर, शोभित वर्मा, प्रखर मिश्रा, आलोक पांडेय, संजय त्रिपाठी के बारे में सूचनाएं

खालिद रज़ा खान ने इटीवी (उर्दू) का दामन थाम लिया है. खालिद रज़ा खान सहारा न्यूज़ नेटवर्क के उर्दू चैनल “आलमी समय” में आउटपुट हेड के तौर पर काम कर रहे थे. खालिद रज़ा खान अपने कुछ कृत्य को लेकर सहारा में चर्चा के विषय भी बने रहे हैं. पिछले सप्ताह ही खालिद रजा ने ईटीवी उर्दू के हेड ऑफिस हैदराबाद में ज्वाइन कर लिया है.

खालिद रज़ा खान ने इटीवी (उर्दू) का दामन थाम लिया है. खालिद रज़ा खान सहारा न्यूज़ नेटवर्क के उर्दू चैनल “आलमी समय” में आउटपुट हेड के तौर पर काम कर रहे थे. खालिद रज़ा खान अपने कुछ कृत्य को लेकर सहारा में चर्चा के विषय भी बने रहे हैं. पिछले सप्ताह ही खालिद रजा ने ईटीवी उर्दू के हेड ऑफिस हैदराबाद में ज्वाइन कर लिया है.

साधना न्यूज मप्र/छग से अभिषेक ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है. अभिषेक ने महीने भर पहले ही ज्वाइन किया था लेकिन चैनल के भीतर अनप्रोफेशनल माहौल और खराब व्यवहार से दुखी होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अभिषेक के मुताबिक कई लोग तो ऐसे भी वहां दिखे जिनसे छह महीने काम कराया गया लेकिन सेलरी नहीं दी गई है. बताया जाता है कि यहां ऐसा माहौल है जहां लड़कियों को ज्यादा तवज्जो और उन्नति दी जाती है, लड़कों की तुलना में. यहां कम से कम सेलरी में काम कराने की परंपरा है.

हरिद्वार से सूचना है कि जल्द ही लांच होने वाले न्यूज़ चैनल नेशनल वॉयस के साथ शोभित वर्मा जुड़ गए हैं. उधर देहरादून में नेशनल वॉयस चैनल के उत्तराखंड ब्यूरो चीफ प्रखर मिश्रा बनाए गए हैं. प्रखर इससे पहले श्री न्यूज़ के साथ जुड़े थे. शोभित वर्मा समाचार प्लस के साथ कुछ महीने काम कर चुके हैं. नेशनल वायस लखनऊ से सूचना है कि जी न्यूज के ब्यूरो चीफ रह चुके आलोक पांडेय ने इस चैनल के यूपी हेड के रूप में ज्वाइन किया है.

अमर उजाला लखनऊ से खबर है कि वहां कार्यरत पत्रकार संजय त्रिपाठी का तबादला देहरादून यूनिट के लिए कर दिया गया है. संजय इसके पहले लंबे समय तक अमर उजाला कानपुर में सेवारत रह चुके हैं. वे आई-नेक्स्ट और दैनिक जागरण के भी हिस्से रह चुके हैं. संजय लखनऊ में ज्वाइन करने के कुछ महीने बाद छुट्टी पर चले गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन