Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी रिपोर्टर बन लड़कियों-महिलाओं को फंसाने वाले इस दीपांकर नामक शख्स से रहिए सावधान

भागलपुर से खबर है कि न्यूज चैनल का रिपोर्टर बनकर लड़कियों फंसाने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम दीपांकर कुमार वर्मा है. यह शख्स फेसबुक के माध्यम से लड़कियों को फंसाकर यौन शोषण करता था. दीपांकर मूलरूप से किशनगंज जिले का रहने वाला है. पुलिस ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा के अपहरण मामले में उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया है. इस छात्रा को दीपांकर ने फेसबुक के माध्यम से फंसाया था. बाद में उसे भगाकर शादी भी कर ली. लड़की के मां बाप ने 12 जनवरी को केस दर्ज कराया था, तब से पुलिस उसे खोज रही थी.

एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि दीपांकर खुद को एक न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताता था. चैनल का फर्जी आईकार्ड भी उसके पास से मिला है. उक्त छात्रा के अपहरण कांड की तफ्तीश के दौरान यह सूचना मिली कि छात्रा को दार्जिलिंग जिला के खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है. इसके बाद पुलिस की एक टीम वहां गई. छात्रा को चैनल में एंकर बनाने का झांसा देकर दीपांकर ने पहले दोस्ती बढ़ाई और फिर से उसे बहलाकर दार्जिलिंग ले गया. वहां चार महीने तक यौन शोषण करता रहा. 

दीपांकर वर्मा पर पूर्णियां और दिल्ली में भी इसी तरह के केस दर्ज हैं. दीपांकर ने न्यूज चैनल का रिपोर्टर बताकर पूर्णिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक महिला मैनेजर को किसी काम में मदद के लिए ऊंचे पहुंच का हवाला देते हुए उनसे 178000 रुपए ठग लिए थे. इस मामले में धमदाहा थाने में केस भी दर्ज है. 2014 में उसे गिरफ्तार किया गया था. इसी तरह से इसने वर्ष 2012 में उसने दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की बेटी को झांसा देकर शादी कर ली. इस मामले में पांडवनगर थाने में मामला दर्ज किया गया था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन