Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

संत की पैरोकारी में पिटा ‘आज तक’ संवाददाता, थाने में शिकायत दर्ज

हरिद्वार। प्रोपर्टी का कारोबार करने वाले कुछ लोगों ने कनखल स्थित स्वामी रसानंद के आश्रम में जाकर आश्रम प्रबधंक स्वामी रसानंद व आज तक चैनल के हरिद्वार स्थित सवांददाता संजय आर्य के साथ मारपीट की। संजय आर्य ने घटना के पांच घंटे बाद मैडिकल करा कर, कनखल थाने में मारपीट करने वालों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर पूरे प्रकरण की जांच शुरु कर दी है। पुलिस को इस प्रकरण में मिल रही जानकारी के अनुसार पूरा मामला मोटी धनराशी के लेन देन से जुड़़ा है।

स्वामी रसानंद ने कुछ लोगों से मोटी धनराशी एडवांस लेकर जमीन का रजिस्ट्रर्ड एग्रीमैंट कर रखा है। अब पैसा देने वाले लोगों को न तो पैसा वापस मिल रहा है और न ही जमीन की रजिस्ट्री हो रही है। पत्रकार संजय आर्य स्वामी रसानंद की पैरोकारी कर रहे हैं। सोमवार को इस प्रकरण को लेकर रसानंद के आश्रम में दोनों पक्षो में झगड़ा हुआ जिसमें संजय आर्य का आरोप है की आश्रम में आए लोगों ने उनकी पिटाई की है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. vijay.

    September 7, 2014 at 8:04 pm

    दस लाख मांगने पर आज तक के रिपोर्टर की धुनाई

    हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय आर्य को कनखल में दस लाख रुपए मांगने के आरोप में एक समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा। लाठी डंडों से अध्यक्ष महोदय की खबर ली गर्ई। कनखल के एक बाबा के आश्रम में सरेआम की गई इस पिटाई में अध्यक्ष महोदय रोते चिल्लाते रहे, लेकिन कोई भी उनकी मदद को नहीं आया। सूत्र बताते हैं कि अध्यक्ष महोदय की पेंट में पेशाब तक निकल गया। बता दें कि संजय आर्य प्रेस क्लब के दो कार्याकाल से लगातार अध्यक्ष बने हुए हैं। संजय आर्य आज तक के रिपोर्टर भी हैं। खनन करने वालों और प्रोपर्टी डीलरों से उगाही का अच्छा अनुभव इनके पास है। कनखल के एक बाबा की जमीन खाली कराने के नाम पर लाखों रुपए भी ऐंठ चुके हैं। इसी प्रकरण में उनकी खबर एक समुदाय के लोगों ने ले ली। बाद में अध्यक्ष महोदय ने कनखल थाने में अपनी पिटाई की लिखित शिकायत संत रसानंद के जरिए की है। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद दाते ने भी आज तक संवाददाता संजय आर्य को कई बार पहले भी विवादित मुद्दों से दूर रहने की हिदायत दी थी। लेकिन, संजय आर्य अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। नतीजन आर्य जी की जमकर धुलाई कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन