Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी के रीजनल चैनलों में तीसरे नंबर पर पहुंचा ‘एबीपी गंगा’

मुकेश अंबानी के न्यूज18 समूह का रीजनल चैनल ‘न्यूज18 यूपी-यूके’ टीआरपी के खेल में एबीपी ग्रुप से बस मात खाने ही वाला है. एबीपी के रीजनल न्यूज चैनल ‘एबीपी गंगा’ लगातार तरक्की कर रहा है और अब न्यूज18 यूपी यूके के गले तक पहुंच गया है.

न्यूज स्टेट चैनल लगातार नंबर वन बना हुआ है.

पचासी प्रतिशत से ज्यादा टीआरपी न्यूज स्टेट, न्यूज18यूपी-यूके और एबीपी गंगा के पास है. इसके चलते बाकी पंद्रह परसेंट में कई रीजनल चैनलों के बीच जंग है.

नंबर चार पर है जी यूपी यूके. नंबर पांच पर इंडिया न्यूज यूपी यूके है. नंबर छह पर भारत समाचार है. सहारा समय, हिंदी खबर, टीवी100 की मिली-जुली टीआरपी दो प्रतिशत के आसपास है. टीवी100 की टीआरपी तो शून्य के आसपास है.

एबीपी ग्रुप के रीजनल न्यूज चैनल एबीपी गंगा के लांच हुए ज्यादा दिन नहीं हुए. इस चैनल ने आते ही नंबर दो पर काबिज न्यूज18 यूपी-यूके को आंखें तरेरना शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि न्यूज18 यूपी-यूके में अब कोई ऐसा दमदार चेहरा / ऐसा टीम लीडर नहीं है जो ज्वलंत मुद्दों पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की जनता को अपने से जोड़ सके.

वहीं एबीपी गंगा का मजबूत नेटवर्क और तेजतर्रार रिपोर्टरों की टीम लगातार दूसरे चैनलों पर भारी पड़ती जा रही है. यही हाल रहा तो न्यूज18-यूपी यूके से नंबर दो की कुर्सी छीनने में एबीपी गंगा कामयाब हो जाएगा.

ज्ञात हो कि एक वक्त न्यूज18 यूपी-यूके का नाम ईटीवी यूपी यूके हुआ करता था. तब ईटीवी यूपी यूके नंबर एक चैनल हुआ करता था. बाद में न्यूज नेशन राष्ट्रीय चैनल की तरफ से न्यूज स्टेट नामक यूपी यूके का रीजनल चैनल लांच किया गया. इस चैनल ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए नंबर एक की कुर्सी हासिल कर ली. हाल में ही लांच हुए एबीपी गंगा टीआरपी के खेल में लगातार आगे बढ़ रहा है. इसके चलते न्यूज18 यूपी-यूके के सिर पर संकट मंडराने लगा है.

देखें इस नवें हफ्ते की यूपी-यूके के रीजनल हिंदी न्यूज चैनलों की टीआरपी….

Wk09 (29th Feb-06th Mar’20), NCCS 15+ Yrs, 24 Hrs, Rel. Share %.

HSM

UP/UK

News State UP/UK- 39.7%
News18 UP/UK- 24.8%
ABP Ganga- 21.5%
Zee UP/UK- 5.0%
India News UP/UK- 2.9%
Bharat Samachar- 2.6%
Sahara Samay UP/UK- 1.7%
Hindi Khabar- 0.8%
TV 100- 0.0%

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन