Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

एबीपी न्यूज़ के पत्रकार पर कानपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, देखें FIR कॉपी

कानपुर में एबीपी न्यूज के पत्रकार पर मुकदमा दर्ज किए जाने की सूचना सामने आई है. पत्रकार का नाम विकास धीमान बताया जा रहा है. कानपुर देहात की पुलिस ने उनकी एक खबर को लेकर यह मुकदमा दर्ज किया है.

देहात पुलिस का कहना है कि पत्रकार द्वारा, “योगी सरकार के मंत्री और पूर्व सांसद की नहीं सुन रही यूपी पुलिस” नामक शीर्षक से खबर लगाई गई थी. इस खबर से पुलिस अधीक्षक महोदय की छवि धूमिल होने का आरोप लगाया गया है.

इसे लेकर पत्रकार विकास धीमान के खिलाफ थाना अकबरपुर, कानपुर देहात में मुकदमा संख्या- 286/2024 के तहत धारा 499/500 व 501 में एफआईआर दर्ज की गई है.

ममता त्रिपाठी-
यूपी पुलिस इतिहास लिखने की ओर अग्रसर है,. एक और पत्रकार पर FIR करके यूपी पुलिस ने अपनी वीरता का परिचय दिया. हर खासो आम को सूचित किया जाता है कि सरकार के मनमाफिक खबरें ना करना “देशद्रोह” माना जाएगा. ख़ासतौर से अफ़सरों के खिलाफ खबरें करना. ABP न्यूज़ के पत्रकार विकास धीमान पर FIR..

देखें एफआईआर की प्रति…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन