आदित्य दुबे मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने

Share the news

मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार आदित्य दुबे को मुंबई हिंदी पत्रकार संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है। सांताक्रुज पूर्व स्थित मौलाना आज़ाद सभागृह में हुई संस्था की कार्यकारिणी बैठक में श्री दुबे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। संघ के महासचिव विजय सिंह कौशिक ने बताया कि अब तक संघ के उपाघ्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे आदित्य को अध्यक्ष चुना गया।

साथ ही सुरेन्द्र मिश्र को कोषाध्यक्ष, विनोद यादव को उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार हरिगोविंद विश्वकर्मा को संघ की कार्यकारिणी में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार अनिल तिवारी, संघ के संस्थापक अध्यक्ष संदीप शुक्ल, सह सचिव राजकुमार सिंह, अखिलेश तिवारी, अशोक शुक्ल आदि मौजूद थे।



भड़ास का ऐसे करें भला- Donate

भड़ास वाट्सएप नंबर- 7678515849



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *