Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आदित्य नामदेव ने सहारा को कहा गुडबॉय, न्यूज़ स्टेट MP-CG के साथ शुरू करेंगे पारी

खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से है… सहारा समय मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ चैनल के छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ आदित्य नामदेव ने चैनल को अलविदा कह दिया है…वे जल्द ही न्यूज़ स्टेट के साथ पारी शुरू करने जा रहे हैं…न्यूज़ स्टेट में उन्हें छत्तीसगढ़ में बड़ी जवाबदारी सौंपी गई है…आदित्य नामदेव को 2017 में सहारा समय मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ चैनल के छत्तीसगढ़ ब्यूरो पद पर प्रमोशन दिया गया था.

इससे पहले वे 11 जनवरी 2015 से रायपुर ब्यूरो में करसपोंडेंट रह चुके हैं…छत्तीसगढ़ के नामी क्राइम रिपोर्टर के साथ उन्होंने एक्सक्लूसिव और कई खोजी खबरों के रूप में अलग पहचान बनाई है…तेज तर्रार, सरकार, प्रशासन के बीच अच्छी पकड़ रखते हैं… वे सहारा समय मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के पहले आईबीसी 24, ईटीवी मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, जी 24 छत्तीसगढ, दैनिक भास्कर और MY FM समेत कई संस्थानों में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं…

2010 के पहले वे दैनिक भास्कर, माय एफएम, जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ जैसे चैनलों में मार्केटिंग के विभिन्न पदों पर भी काम कर चुके हैं… अक्टूबर 2010 से ETV मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से उन्होंने अपनी पत्रकारिता के कॅरियर की शुरुआत की थी।

https://www.youtube.com/watch?v=2WY62NWiPVQ

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन