Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

महिला पत्रकार से छेड़छाड़ करने वाले आगरा के मेयर के खिलाफ चुप्पी क्यों साधे हैं स्थानीय पत्रकार!

आगरा का मेयर इन्द्रजीत आर्य एक पत्रकार युवती के साथ छेड़छाड़ करने का अपराध करने के बावजूद दण्डित नहीं हुआ और खुला घूम रहा है. पीड़ित पत्रकार युवती और उसके परिजनों के समक्ष क्या मजबूरी है, इसे सभी जानते हैं. यही वजह है कि मेयर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई. डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने खुले शब्दों में कह दिया कि यदि पीड़िता लिखित शिकायत करती है तो मेयर हवालात में होगा. लेकिन आगरा के पत्रकार चुप्पी साधकर बैठ गए हैं.

पत्रकारिता के दुकानदारों के मुंह से बोल नहीं फूट रहे हैं. क्या उम्मीद किया जा सकता है कि निजी स्वार्थों से कुछ हटकर पत्रकारों के उत्पीड़न पर भी मनन करेंगे वरिष्ठ पत्रकार जन. पत्रकार युवती से छेड़छाड़ का आरोपी मेयर इन्द्रजीत जब तक दण्डित न हो, तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए. इन्द्रजीत की करतूतों की शिकायत सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से करनी चाहिए. अखिलेश यादव महिला विरोधी अपराधों में लिप्त इन्द्रजीत को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई परहेज नहीं करेंगे. हालांकि यह कार्य समाजवादी पार्टी की जिला एवं शहर ईकाइयों को करना चाहिए. कारण, इन्द्रजीत की महिला विरोधी करतूतों से आगामी चुनावों में पार्टी को खासा नुकसान उठाना पड़ जाएगा. पत्रकार युवती से छेड़छाड़ के आरोपी मेयर को इसके बावजूद भी दण्डित नही किया जाए तो पत्रकारों को इसके लिए आंदोलन से भी परहेज नहीं करना चाहिए.

आस्था सिसोदिया

[email protected]

मूल खबर….

आगरा के नेता ने अंग्रेजी अखबार की महिला पत्रकार से अश्लील हरकत की

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन