Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

तीन राज्यों के तीन पत्रकारों अजय सक्सेना, फराज शेख और एमएनवी शंकर के बारे में दुखद सूचनाएं

पहली सूचना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है. सहारनपुर के शारदा नगर में एक पत्रकार के घर से बदमाश 78 हजार रूपये की नकदी और दो मोबाइल चोरी कर लिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय ने बताया कि मेरठ से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र के विशेष संवाददाता अजय सक्सेना अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर पर ताला लगाकर किसी कार्यक्रम में गये हुए थे। पीछे से बदमाशों ने उनके यहां से 78 हजार की नकदी और दो मोबाइल लूट लिये।

उधर, भोपाल से खबर है कि राजधानी के वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर फ़राज शेख के साथ उनके घर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई. असामाजिक तत्वों की नामजद शिकायत टीला जमालपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराने के बावजूद भी पत्रकार फ़राज शेख और उनके भाई के हमलावरों को पकड़ा नहीं गया है. पत्रकार फ़राज शेख के साथ घटना उनके वसुंधरा कॉलोनी, टीला जमालपुरा स्थित उनके घर पर हुई.

तीसरी खबर आंध्र प्रदेश से है. गुंटूर जिले के चिलकलूरीपेट कस्बे में परसों रात अज्ञात बदमाशों के हमले में वरिष्ठ पत्रकार एमएनवी शंकर (50) की मौत हो गई. वह ‘आंध्र प्रभा’ नाम के एक तेलुगु अखबार में काम करते थे. पुलिस के मुताबिक, शंकर पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त हमला किया जब वह अपने दफ्तर से घर लौट रहे थे. उन पर लोहे की छड़ों से हमला किया गया जिससे उनके सिर में गहरी चोटें आई.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन