Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

इस बार अजय जोशी, संदीप गुसाईं, योगेश भट्ट को मिलेगा उमेश डोभाल स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार

पौड़ी (उत्तराखंड)। जुझारू पत्रकार, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता उमेश डोभाल की स्मृति में दिए जाने वाले युवा पत्रकारिता पुरस्कार इस बार अजय जोशी, संदीप गुसाईं, योगेश भट्ट को दिए जाएंगे। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की पौड़ी में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गयी।

पौड़ी (उत्तराखंड)। जुझारू पत्रकार, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता उमेश डोभाल की स्मृति में दिए जाने वाले युवा पत्रकारिता पुरस्कार इस बार अजय जोशी, संदीप गुसाईं, योगेश भट्ट को दिए जाएंगे। उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट की पौड़ी में आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी गयी।

ट्रस्ट के महासचिव ललित मोहन कोठियाल ने बताया कि प्रिंट मीडिया में हिंदुस्तान रुद्रपुर में कार्यरत अजय जोशी, इलै. मीडिया में देहरादून के संदीप गुसाईं और सोशल मीडिया में बेहतर पत्रकारिता के लिए देहरादून के ही योगेश भट्ट को पुरस्कार 25 मार्च को रानीखेत में आयोजित सम्मान समारोह में दिए जाएंगे। कोठियाल के मुताबिक राजेंद्र रावत राजू जनसरोकार सम्मान बृजेश चंद्र बिष्ट, गिरीश तिवारी गिर्दा जनकवि सम्मान महेश पुनेठा को दिया जाएगा। इसके अलावा प्रख्यात चित्रकार बी. मोहन नेगी को मरणोपरांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महासचिव त्रिभुवन उनियाल और ट्रस्टी रवि रावत भी थे।

मालूम हो कि 25 मार्च 1988 को पौड़ी में पत्रकार उमेश डोभाल की शराब माफिया ने हत्या कर दी थी। उनकी याद में जनसरोकारों से जुड़े पत्रकारों इत्यादि को सम्मानित/पुरस्कृत किया जाता है। इसके लिए हर वर्ष राज्य के किसी एक नगर में बड़ा समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें कला, संस्कृति, समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन, चिकित्सा, शिक्षा इत्यादि से जुड़े जनसरोकारी लोग प्रतिभाग करते हैं। इस बार यह समारोह 25 मार्च को अल्मोड़ा जिले के जाने-माने शहर रानीखेत में होगा। 24 मार्च की संध्या को लोग जुटेंगे।

AP Bharati
Patrakar
Rudrapur
9897791822

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन