Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘रिलायंस जियो’ और नए न्यूज रूम के जरिए मोबाइल व टीवी समाचारों को एकीकृत करेंगे मुकेश अंबानी

पूंजीपति मुकेश अंबानी अपनी सबसे महत्त्वाकांक्षी कंपनी ‘रिलायंस जियो’ शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने धीरे-धीरे एकीकृत मोबाइल एवं टेलीविजन न्यूजरूम तैयार करने की पहल भी शुरू कर दी है। रिलायंस जियो के जरिये अंबानी 4जी दूरसंचार सेवा कारोबार में उतर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने त्रिआयामी रणनीति बनाई है जिसके तहत ब्रॉडबैंड नेटवर्क, सस्ते स्मार्टफोन एवं पर्याप्त सामग्री व ऐप्लिकेशन उपलब्ध कराने की योजना है।

मोबाइल और टीवी समाचारों को एकीकृत करने की पहल के तहत अंबानी ने नेटवर्क18 की प्रतिस्पर्धी बेनेट कोलमन ऐंड कंपनी लिमिटेड (बीसीसीएल) के प्रमुख समाचार पत्र इकनॉमिक टाइम्स के संपादकीय निदेशक राहुल जोशी को बोर्ड में शामिल किया है। अंबानी ने इसी साल सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए मोबाइल और टीवी समाचारों को एकीकृत करने की बात कही थी। नेटवर्क18 के ग्रुप सीईओ एपी पारिगी की एक आंतरिक घोषणा से जोशी के बारे में लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया। परिगी भी इससे पहले बीसीसीएल में काम कर चुके हैं और इसी साल जनवरी में उन्हें नेटवर्क18 के बोर्ड में लाया गया था।

परिगी की ओर से जारी नोट में कहा गया है कि जोशी नेटवर्क18 के सीईओ न्यूज एवं ग्रुप एडिटर-इन-चीफ होंगे। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जब इसकी सूचना दी तो परिगी की आंतरिक घोषणा जल्द ही सार्वजनिक बयान में तब्दील हो गई। उधर, नेटवर्क18 की इकाई समाचार वेबसाइट फस्र्टपोस्ट डॉट कॉम में भी जानेमाने पत्रकार बीवी राव और अजय सिंह को नियुक्त किया गया है। राव को संपादक बनाया गया है जबकि सिंह नए कार्यकारी संपादक होंगे। फर्स्टपोस्ट के मौजूदा एडिटर-इन-चीफ आर जगन्नाथन अगले कुछ महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इससे पहले उप कार्यकारी संपादक लक्ष्मी चौधरी के जाने से उनका पद खाली पड़ा था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन