Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

यूपी में कहर जारी, दरोगा ने पत्रकार को गांव वालों के सामने दौड़ा दौड़ा कर पीटा, जेल भेजा

अमेठी : दरोगा ने पत्रकार को गांव वालों के सामने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। फिर बाल पकड़कर घसीटते हुए जीप में डाल ले गया थाने। फर्जी धाराओं में जेल भेज दिया। 

अमेठी : दरोगा ने पत्रकार को गांव वालों के सामने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। फिर बाल पकड़कर घसीटते हुए जीप में डाल ले गया थाने। फर्जी धाराओं में जेल भेज दिया। 

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के दरोगा यशवंत यादव व सिपाहियों ने एक क्षेत्रीय दबंग सफेदपोश के दबाव में दैनिक वाइस ऑफ मुसाफिर के पत्रकार अमित कुमार यादव, निवासी पूरे नरायन दिछौली, थाना जगदीशपुर (अमेठी) को ग्रामीणों के सामने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बाल पकड़कर घसीटते हुए फिर जीप में डाल कर थाने ले गया। फर्जी धारा लगाकर रायबरेली जिला जेल भेज दिया। 

पत्रकार का कसूर सिर्फ इतना था कि बीते दिनों पत्रकार के घर में चोरी हो गयी थी। अमित ने नामजद मुकदमा दर्ज करा दिया था। तभी से पुलिस धमकी दे रही थी कि सुलह कर लो, नहीं तो मुक़दमे में फाइनल रिपोर्ट लगा दूँगा। अंत में पुलिस ने इस घटना को अंजाम दिया। शायद इसी लिए पत्रकार को सुल्तानपुर जिला कारागार न भेजकर रायबरेली भेज दिया। सूत्रों की मानें तो सीओ सुमित शुक्ला भी इस खेल में शामिल है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Ffgh

    June 19, 2015 at 7:22 am

    Daroga nu maro chhitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन