Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आईपीएस अमिताभ ठाकुर को अवकाश न देने के लिए क्या खूब तर्क दिया यूपी सरकार ने

केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की लखनऊ बेंच में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा एक साल के बिना वेतन के असाधारण अवकाश के लिए दायर याचिका में आज राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कहा कि चूँकि श्री ठाकुर आईजी सिविल डिफेन्स के महत्वपूर्ण स्थान पर तैनात हैं अतः उनका प्रतिस्थानी खोजने में समय लग रहा है.

कैट ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब ढाई माह पहले अवकाश आवेदनपत्र दिया गया था तो इसका अब तक निस्तारण क्यों नहीं किया गया. इसके साथ कैट ने राज्य सरकार को आदेशित किया है कि वे तीन सप्ताह में अवकाश आवेदन पत्र निस्तारित करें. श्री ठाकुर ने 01 जुलाई 2014 से पूर्ण समर्पण के साथ सामाजिक कार्यों हेतु एक वर्ष का अवकाश माँगा तो जो राज्य सरकार के पास लंबित है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. sanjay gupta

    July 13, 2014 at 11:25 am

    hk342

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन