Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

संपादक समेत 5 पत्रकारों के खिलाफ वारंट जारी

योगेन्द्र सिंह, बरेली- 

यूपी के अयोध्या से एक मानहानि केस में न्यूज1इंडिया चैनल के पांच पत्रकारों के खिलाफ कोर्ट से गिरफ्तारी के वारंट जारी हुए हैं. इन सभी को 15 फरवरी 2024 तक अयोध्या जेएम-2 न्यायालय में पेश करने को कहा गया है.

चैनल न्यूज1इंडिया के जिला अयोध्या संवाददाता राघवेंद्र शुक्ला, उनके सहयोगी कुँवर समीर शाही, त्रियुग नारायण तिवारी, महन्त युगल किशोर शरण शास्त्री के खिलाफ न्यायायल ने गैर जमानती वारंट जारी किया है. न्यूज1इंडिया के एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है. न्यायायल जेएम2 अयोध्या के द्वारा एसपी नोएडा को पत्र जारी कर वारंट तामील कराकर न्यायालय में 15 फरवरी को इन लोगों को हाजिर कराने को कहा गया है. 

ये मानहानि का केस प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने अनुराग चड्डा एवं अन्य के खिलाफ किया है. इसमें अभियुक्तगण न्यायालय से सम्मन जारी होने के बाद भी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं. ऐसे में अनुराग चड्डा एवं अन्य को न्यायालय में हाजिर कराने के लिए आदेश हुआ है. 

परिवाद में इन सभी पर आरोप है कि प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी एवं अन्य लोगों के खिलाफ सोशल मीडिया और न्यूज1इंडिया चैनल के माध्यम से मिथ्या समाचार चलाते हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन