Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बाल बाल बचे Tv9 भारतवर्ष के पत्रकार अरविंद त्रिपाठी 

बैंड बाज़ा और बारात, नशे में धुत्त रसूखदार चला रहे थे कार, आगे चल रही पत्रकार की कार से बची बारातियों की जान

शाहजहांपुर : रसूखदार शराब के नशे में धुत्त होकर चला रहे थे कार… पहले बाईक सवारों को रौंदा फिर कार को ठोंका… अगर सामने नहीं होती पत्रकार की कार तो बड़े हादसे में जा सकती थी कई बारातियों की जान।

यूपी के शाहजहांपुर में थाना रौजा क्षेत्र के रेती रोड पर आशा मैरिज लॉन के पास हुआ बड़ा हादसा । टीवी 9 के पत्रकार अरविन्द त्रिपाठी की कार को रसूखदारों ने पीछे से ठोंका। हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे… बाइक सवार दो लोग बुरी तरह हुए जख्मी।

रसूखदारों की टक्कर से पत्रकार की कार भी पीछे से हुई चकनाचूर। शाहजहांपुर के टीवी 9 के पत्रकार अरविन्द त्रिपाठी सपरिवार अपनी कार से लौट रहे थे घर। सामने थी बारात, पीछे से रसूखदारों ने पत्रकार की कार में मारी जबरदस्त टक्कर। रुकने पर जब किया विरोध तो रसूखदार कार सवार हुए हमलावर,थाने में दी तहरीर, होगा मुकदमा दर्ज।

हादसे में शाहजहांपुर के Tv9 भारतवर्ष के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद त्रिपाठी बाल-बाल बचे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन