Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अतुल अग्रवाल फिर सुर्खियों में, अबकी उन्हीं के वेब चैनल के पत्रकार ने दी जमकर गालियां (सुनें टेप)

अतुल अग्रवाल अपने कर्मों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ताजा मामला ठगी और गाली खाने का है. अपने वेब न्यूज चैनल हिंदी खबर में अतुल अग्रवाल ने यूपी का स्थानीय संपादक अमितेश श्रीवास्तव को बनाया था. अमितेश ने अतुल के कहने पर पैसे भी चैनल में लगाए. अतुल अग्रवाल की फितरत है कि वह इस्तेमाल करने के बाद आदमी को किनारे कर देते हैं और दूसरे को पकड़ लेते हैं. इसी क्रम में उन्होंने आजतक चैनल से निकाले गए अनूप श्रीवास्तव को हिंदी खबर यूपी का स्थानीय संपादक बना दिया और अमितेश को साइ़डलाइन कर दिया.

जो अमितेश कभी ‘समाचार प्लस’ न्यूज चैनल में ठीकठाक हैसियत में हुआ करते थे, अतुल अग्रवाल के कहने पर उनके नए चैनल में आए और तन मन धन से काम किया. लेकिन जब अतुल ने अमितेश के साथ ठगी, धोखाधड़ी और विश्वासघात कर दिया तो अमितेश आग बबूला हो गए. उन्होंने अतुल अग्रवाल को जमकर गालियां दी. इस पूरे टेप में खास बात है दो पत्रकारों की गाली-गलौज की भाषा.

बात तो सामान्य और शिष्ट तरीके से भी हो सकती है लेकिन हिंदी पट्टी के सामंती चेतना वाले पत्रकार या तो पैर पूजन जानते हैं या फिर माकानाका करना. बीच में रेशनल / डेमोक्रेटिक होकर जीना बतियाना कतई नहीं जानते. अतुल अग्रवाल पर हिंदी खबर चैनल चलाने के दौरान कई किस्म के आरोप कई लोगों ने लगाए जिसमें उगाही से लेकर सेक्सुअल एब्यूज तक के मामले हैं. माना जा रहा है कि अमितेश श्रीवास्तव अब उमेश कुमार और प्रवीण साहनी वाले चैनल समाचार प्लस में लौट सकते हैं, यह इन टेपों में बातचीत से भी जाहिर है. फिलहाल तो ये गालीगलौज भरा टेप सुनिए. नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें :

पार्ट 1

https://www.youtube.com/watch?v=CsCrWsxR6uw

पार्ट 2

https://www.youtube.com/watch?v=vQG1_JOUoGg

अतुल अग्रवाल के बारे में ज्यादा जानने के लिए इसे भी पढ़ सकते हैं…

सेक्स टेप वायरल होने के बाद अतुल अग्रवाल ने ईटीवी से दिया इस्तीफा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. jyotika

    November 8, 2016 at 6:37 am

    कितनी शर्मनाक वार्तालाप है.. दो पत्रकारों की ….. पत्रकारिता जिसे सर्वश्री कहा गया… कल्याणकारी कहा गया.. पत्रकार जिन्हे भाषा का जाूदगर कहा गया.. आज कहाँ जा चुकी… बेहद शर्मनाक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन