Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सेक्स टेप वायरल होने के बाद अतुल अग्रवाल ने ईटीवी से दिया इस्तीफा

अतुल अग्रवाल पर भाग्य और दुर्भाग्य का ग़ज़ब का साया पड़ा रहता है. जब इंडस्ट्री के लोग अतुल अग्रवाल के करियर के अंत होने की भविष्यवाणी कर देते हैं तो यह शख्स अपने दम पर फिर से पत्रकारिता में पुनर्जीवन पाकर छा जाता है. लेकिन ज्योंही यह आदमी सफलता के चंद कदम चल पाता है कि अपनी ही किन्हीं हरकतों से धड़ाम होकर जमींदोज हो जाता है. न्यूज24 चैनल से एक गुमनाम आईडी से ग्रुप मेल भेजने के आरोप में नौकरी गई तो भास्कर न्यूज से एक लड़की से यौन दुर्व्यवहार को लेकर निकाले गए. इन दिनों ईटीवी में थे, जहां से उन्हें इसलिए इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उनका एक सेक्स टेप यूट्यूब पर वायरल हो गया है.

अतुल अग्रवाल पर भाग्य और दुर्भाग्य का ग़ज़ब का साया पड़ा रहता है. जब इंडस्ट्री के लोग अतुल अग्रवाल के करियर के अंत होने की भविष्यवाणी कर देते हैं तो यह शख्स अपने दम पर फिर से पत्रकारिता में पुनर्जीवन पाकर छा जाता है. लेकिन ज्योंही यह आदमी सफलता के चंद कदम चल पाता है कि अपनी ही किन्हीं हरकतों से धड़ाम होकर जमींदोज हो जाता है. न्यूज24 चैनल से एक गुमनाम आईडी से ग्रुप मेल भेजने के आरोप में नौकरी गई तो भास्कर न्यूज से एक लड़की से यौन दुर्व्यवहार को लेकर निकाले गए. इन दिनों ईटीवी में थे, जहां से उन्हें इसलिए इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि उनका एक सेक्स टेप यूट्यूब पर वायरल हो गया है.

अतुल अग्रवाल सेक्स स्कैंडल नामक इस टेप में अतुल अग्रवाल की बातचीत एक महिला पत्रकार से हो रही होती है और इस बातचीत के बहाने ढेर सारी बातें पता चलती हैं. ये टेप दो रोज पहले किन्हीं सज्जन ने यूट्यूब पर अपलोड किया और इस वीडियो लिंक को अतुल अग्रवाल के खिलाफ एक लंबा चौड़ा मेल बनाकर उसके साथ अटैच करके सैकड़ों लोगों को भेजा.

भड़ास की पड़ताल में पता चला कि ये आडियो टेप तबका है जब अतुल अग्रवाल समाचार प्लस चैनल में हुआ करते थे और संबंधित लड़की भी उसी चैनल में काम किया करती थी. अतुल और लड़की के बीच किसी तीसरे चौथे शख्स को लेकर बातचीत होती रहती है और पूरी बातचीत के दौरान अतुल लड़की के साथ अपने बेहद नजदीकी संबंध को स्वीकारते हैं.

गालियों और सेक्स संबंधों के बारे में बातचीत से भरे इसे टेप को सुनकर मीडिया के भीतर की दुर्गंध को महसूस किया जा सकता है. जिन सज्जन ने ये टेप अपलोड किया है, उन्होंने मेल में दावा किया है कि अतुल अग्रवाल के दो और इसी किस्म के सेक्स टेप जल्द जारी किए जाएंगे.

सूत्रों का कहना है कि पहले से ही ढेर सारे आरोप झेल रहे अतुल अग्रवाल को अब इस मुसीबत से पार पाने में वक्त लगेगा. इन प्रकरणों से अतुल अग्रवाल की निजी पारिवारिक जिंदगी लगभग चौपट होने की कगार पर है.

साथ ही उन कई लड़कियों को भी करियर व जीवन में दिक्कत आएगी जिनका नाम इस पूरे प्रकरण में परोक्ष या अपरोक्ष रूप से आया है. सूत्रों का कहना है कि सेक्स टेप में जिस लड़की से अतुल अग्रवाल की बातचीत हो रही है, वह लड़की भी इन दिनों ईटीवी में काम कर रही है. उसके भी ईटीवी से जाने की चर्चा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
4 Comments

4 Comments

  1. hakeekat

    March 7, 2015 at 9:16 am

    यह सेक्स टेप Atul Agrawal Sex Scandal Part – 1 नाम से यूट्यूब पर है… इसे मेल किया गया है ‘अतुल अग्रवाल सेक्स स्कैण्डल – 1’ शीर्षक से. जिनने मेल किया है, उनकी मेल आईडी [email protected] नाम से है. इस मेल आईडी से आए मेल में दावा किया गया है कि इस मेल आईडी से बना यूट्यूब चैनल भारतीय मीडिया में व्याप्त भ्रष्टाचार और महिलाओं के शारीरिक, मानसिक दोहन व यौन शोषण, उत्पीड़न के खिलाफ एक मुहीम है।

  2. Ashish Harshit

    March 8, 2015 at 5:42 am

    ye ladkiya is chirkut ke chakkar main aati kaise hai. mahaghatiya aadmi hai ye, sabhi jante hai. video sun kar to ye vishwas aur ghehra ho jata hai. ladkiyo ki ijjat se khilwar karne ke iske kai mamle hai. mahila sanghathano ko iske ghar ke samne pradarshan karna chahiye.

  3. sanjay singh

    March 18, 2015 at 9:04 am

    Ye media ki ladkeya hoti hi ayse hai koi kise se hai to koi kise se ho jaati hai inka koi dharam nhi hota atul bhai mai tumhare sath hu

  4. rajendra singh

    March 25, 2015 at 2:47 pm

    is tarah ki ghatnaye samaj k pratyek sansthan me aam hai, na ladke galat hai na ladkiya, yadi hum vivado se door rhna chahte hai to apne pr ek bhari ankush rkhna hoga, jo lagbhag namumkin hai jiska parinam hai aisi ghatnaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन