Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार आयुष पंडित से लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

नोएडा : रोडरेज के नाम पर लूट करने की कोशिश के मामले में सेक्टर-39 पुलिस ने 1 आरोपी को अरेस्ट किया है। वहीं दूसरा आरोपी अब भी फरार है। शुक्रवार रात इनोवा कार में सवार इन बदमाशों ने एक कार में टक्कर मार कर उसमें सवार मीडियाकर्मी व उसके परिवार के साथ लूटपाट करने की कोशिश की थी। सेक्टर-92 में रहने वाले मीडियाकर्मी आयुष पंडित एक न्यूज चैनल में काम करते हैं। वह शुक्रवार रात अपनी फैमिली के साथ कार से लौट रहे थे।

निठारी टी पाइंट से सेक्टर-39 जाने वाली रोड पर एक इनोवा कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। आयुष के सही तरह से गाड़ी चलाने की नसीहत देने पर इनोवा में सवार नशे में धुत्त दो युवक उससे झगड़ा करने लगे और गले से चेन छीनने की कोशिश की। आयुष किसी तरह उन से बचकर कार सहित वहां भाग गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी जाकर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया और इनोवा कार का नंबर भी दे दिया। गाड़ी नंबर के आधार पर सेक्टर-39 पुलिस ने शनिवार को जीआईपी मॉल के पास से एक आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इनोवा कार भी जब्त कर ली।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Reporter 24x7

    September 30, 2015 at 2:37 am

    इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, एक लुटेरे को दुसरे लुटेरे ने लूट लिया. आयुष जी जरा कभी अपने द्वारा लुटे गए लोगो के बारे में भी बताए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन