Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भड़ास4मीडिया की खबरें अब यूट्यूब पर भी मिलेंगी, करें चैनल को सब्सक्राइब

अगले कुछ दिनों में भड़ास4मीडिया की खबरें वीडियो फार्मेट में यूट्यूब पर भी मिला करेंगी. इसके पीछे तीन कारण हैं. अगर कोई बड़ी खबर है और उसे तुरंत शेयर करना है तो यूट्यूब के जरिए लाइव उसे ब्राडकास्ट कर दिया जाए. बाद में इत्मीनान से उसे भड़ास4मीडिया पर लिखा-पढ़ा जाए. दूसरा कारण है यूट्यूब के जरिए लाइव ब्राडकास्ट के एक बेहतरीन विकल्प का इस्तेमाल बढ़ाना ताकि इस माध्यम से उन खबरों को सामने लाया जाए जिसे आम तौर पर टीवी / चैनल वाले इग्नोर करते हैं.

अगले कुछ दिनों में भड़ास4मीडिया की खबरें वीडियो फार्मेट में यूट्यूब पर भी मिला करेंगी. इसके पीछे तीन कारण हैं. अगर कोई बड़ी खबर है और उसे तुरंत शेयर करना है तो यूट्यूब के जरिए लाइव उसे ब्राडकास्ट कर दिया जाए. बाद में इत्मीनान से उसे भड़ास4मीडिया पर लिखा-पढ़ा जाए. दूसरा कारण है यूट्यूब के जरिए लाइव ब्राडकास्ट के एक बेहतरीन विकल्प का इस्तेमाल बढ़ाना ताकि इस माध्यम से उन खबरों को सामने लाया जाए जिसे आम तौर पर टीवी / चैनल वाले इग्नोर करते हैं.

तीसरा कारण है यूट्यूब एक मानेटाइज्ड प्लेटफार्म है जिसकी तकनीकी से लेकर सर्वर तक का सारा खर्च खुद यूट्यूब यानि गूगल वाले वहन करते हैं, सो इसमें निवेश लगभग शून्य है और चैनल के वीडियोज हिट होने पर बतौर पार्टनर भड़ास4मीडिया यहां से रेवेन्यूज जनरेट कर सकता है.

अगर आप यूट्यूब पर भड़ास4मीडिया के चैनल को सब्सक्राइव कर लेंगे तो लाइव ब्राडकास्ट होते ही या नया वीडियो अपलोड होते ही आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा जिसके बाद आप तुरंत लाइव या ताजा अपलोड वीडियोज को वॉच कर सकेंगे. नीचे भड़ास4मीडिया के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशाट है. इस पर क्लिक करते ही आप यूट्यूब पर भड़ास4मीडिया के पेज पर पहुंच जाएंगे जहां टॉप में दाएं तरफ लाल रंग से चौकोर घेरे में सफेद रंग से लिखा SUBSCRIBE दिखेगा.

इस पर क्लिक करते ही आप चैनल सब्सक्राइव कर लेंगे. इसका प्रमाण होगा अब तक लाल दिख रहे सब्सक्राइव बटन का ग्रे रंग में तब्दील हो जाना. साथ ही इसके ठीक बगल में एक घंटा जैसा आइकन दिखेगा. इस घंटा पर भी क्लिक करना है यानि घंटा बजा देना है. इस पर क्लिक करने से आपको भड़ास के चैनल की गतिविधि का नोटिफिकेशन मिलने लगेगा.

 

 

उपर क्रम से चारों अवस्थाओं के स्क्रीनशाट हैं. सबसे पहले भड़ास4मीडिया के यूट्यूब चैनल का नार्मल टॉप लोगो है जहां दाहिने तरफ लाल रंग के चौकोर घेरे में सफेद रंग से SUBSCRIBE लिखा है. अगले स्क्रीनशाट में SUBSCRIBE को काले घेरे में इसलिए दिखाया गया है ताकि आप जान सकें कि आपको कहां क्लिक करके सब्सक्राइब करना है. सब्सक्राइब करते ही SUBSCRIBE का रंग लाल से ग्रे हो जाएगा. साथ ही इसके बगल में एक घंटा दिखने लगेगा. देखें तीसरे नंबर का स्क्रीनशाट. उपर आखिरी यानि चौथे स्क्रीनशाट में गोल घेरे में घंटे को दिखाया गया है जिस पर आपको क्लिक करना है.

ध्यान रखें, ये एक जरूरी काम है, जिसके जरिए आप अपने स्मार्टफोन से भड़ास के यूट्यूब चैनल से कनेक्ट रहेंगे और यूट्यूब पर भड़ास4मीडिया की हर एक गतिविधि से वाकिफ रहेंगे. संभव है, यूट्यूब पर भड़ास4मीडिया के चैनल से खबरों के प्रसारण का पहला प्रयोग आज या कल में शुरू कर दिया जाए.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन