Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर के निशाने पर गरीब हॉकर और एजेंट आ गए! पढ़िए नया फरमान

भास्कर वाले न्यूज़ के नाम पर करोड़ों अरबों की सौदेबाजी करने के स्टिंग ऑपरेशन में पकड़े जाने के बाद भी पैसे के लिए हाय हाय किए हुए हैं. इसी कड़ी में दैनिक भास्कर के निशाने पर गरीब एजेंट व हॉकर आ गए हैं. भास्कर ने जयपुर संस्करण में एक न्यूज़ प्रकाशित कर अखबार वितरण करने वाले एजेंट व हॉकरो को अखबार में पंपलेट डाल कर न बांटने की चेतावनी दी है.

अखबार में पंपलेट डालने पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी तक दे डाली है. ज्ञात हो कि दैनिक भास्कर एक ऐसा समाचार पत्र समूह है जो एजेंटों पर प्रसार संख्या बढ़ाने के नाम पर दबाव बनाकर सैकड़ों कॉपी रद्दी करवा देता है. ऐसे में बेचारे हॉकर-एजेंट अखबार में पंपलेट डालकर कुछ पैसे पा जाते हैं और जैसे-तैसे अपना गुजारा करते हैं.

लेकिन दैनिक भास्कर को यह पसंद नहीं है. इसी कारण उसने गरीब हॉकरों के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है. हाकरों का कहना है कि कितने शर्म की बात है अखबारों में लाखों-करोड़ों रुपए के विज्ञापन छापने के बाद भी भास्कर वालों का पेट नहीं भरा और उनके निशाने पर गरीब एजेंट व हॉकर आ गए हैं.

पढ़िए भास्कर वालों का फरमान….

इसे भी पढ़ें….

नेताओं को तेल लगाने के मामले में भास्कर समूह ने सारे मीडिया हाउसों को पछाड़ा! देखें अखबार

xxx

रमन सिंह ने रायपुर से दैनिक भास्‍कर का डेरा-डंडा उखाड़ने का आदेश दिया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन