Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

छत्तीसगढ़

नईदुनिया वाले आपस में लड़ रहे, दिलचस्प मोड़ पर भिलाई प्रेस क्लब का चुनाव

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर में चुनाव प्रक्रिया बड़े दिलचस्प मोड़ पर है. सबसे कड़ा और रोचक मुकाबला अध्यक्ष पद पर होने के आसार हैं. अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म लिया है, जिसमें 2 नईदुनिया अखबार में काम करते हैं.

न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर में नईदुनिया के तीन सदस्य मतदाता हैं, जिसमें से 2 सदस्य अध्यक्ष पद पर उम्मीदवारी ठोकने की तैयारी में हैं.

भिलाई के प्रेस बिरादरी में चर्चा है कि जब नईदुनिया के मतदाता आपस में ही एक दूसरे के समर्थक नहीं हैं तो बाहर में वे क्या समर्थन मांगेंगे.

इतना ही नहीं, भिलाई प्रेस बिरादरी की मानें तो 2 में से एक उम्मीदवार बड़े पद पर है और उसका मातहतों से विवाद हमेशा से ही चर्चा में रहा है. उसके बारे में चर्चा है कि वो पहले प्रेस क्लब के जिम्मेदार पद पर रहते हुए अहंकारी और तानाशाही रवैया अपना चुका है. साहबी के लिए जाना जाने वाला वो उम्मीदवार प्रेस क्लब का भवन होते हुए भी प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए आया दिवाली का गिफ्ट अपने निजी घर से बांटता था.

बहरहाल इन दिनों भिलाई की प्रेस बिरादरी में चुनावी सरगर्मी तेज है. तय शेड्यूल के मुताबिक 4 व 5 मार्च को नामांकन फार्म बांटे गए. 6 मार्च की रात 7 बजे तक नामांकन फार्म जमा लिए जाएंगे. 7 मार्च को नाम वापसी और 9 मार्च को मतदान और मतगणना होनी है।

नामांकन लेने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति

न्यू प्रेस क्लब ऑफ़ भिलाई नगर नई कार्यकारिणी का चुनाव

अंतिम दिन तक नामांकन फार्म जारी

अध्यक्ष पद

  1. टी सूर्या राव
    2 . निलेश त्रिपाठी
  2. दिनेश चौहान

वरिष्ठ उपाध्यक्ष

  1. प्रदीप सान्याल
  2. मोहम्मद जाकिर हुसैन
  3. सुबोध तिवारी
  4. जे.एम.ताडी

उपाध्यक्ष
1.तनवीर अहमद

  1. के मोहन राव
    3.आर.एन.रामाराव
  2. अनिल गुप्ता
  3. यदुनंदन मिश्रा
  4. कोमल धनेसर

महासचिव

  1. खिलावन सिंह चौहान
  2. निर्मल साहू

सचिव

  1. सर्वेश सिंह
  2. पी मोहन
  3. डी के साहू
  4. रत्नाकर अल्वा
  5. भोपाल देवांगन
  6. शमशीर शिवानी

सह सचिव

  1. राजकुमार आर्य
  2. संतोष मलिक

कोषाध्यक्ष

  1. अनुभूति भाकरे ठाकुर
  2. संतोष मिश्रा

कार्यालय सचिव

  1. रमेश भगत
  2. राजेश अग्रवाल
  3. प्रशांत सरकार

कार्यकारिणी सदस्य
1 बहादुर खान

  1. सुनील चौहान
  2. जयप्रकाश आर्य
  3. सुरेंद्र ठाकुर
  4. अजीत सिंह भाटिया
  5. गौकरण निषाद
  6. रमजान खान
  7. अनिल पंडा

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन