Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सूर्य प्रताप सिंह कह रहे हैं कि सुनील बंसल के चलते यूपी में भाजपा डूब रही!

Surya Pratap Singh : भाजपा का गिरता करिश्मा….SINKING PITCHER! कैराना व नूरपुर में भ्रष्ट सुनील बंसल की चाणक्य नीति का क्या हुआ ….. यदि सुनील बंसल जैसे संगठन महामंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं पर इसी प्रकार थोपा गया तो यही हश्र होगा। सुनील बंसल ने कैराना में भाजपा कार्यकर्ताओं की चार मीटिंग की गयी, लेकिन सब बेअसर…. कार्यकर्ता सुनील बंसल को भ्रष्ट मानते हैं और उनका सम्मान नहीं करते। सुनील बंसल ने कैराना/नूरपुर/पश्चिमी उ.प्र. के लिए ऐसे भाजपा पदाधिकारियों को लगा दिया, जिन्हें पश्चिमी उ.प्र. का कोई कार्यकर्ता जानता तक नहीं, कोई प्रभाव नहीं है।

एक पूर्व मंत्री के भी दलाल रहे,एक बदनाम छवि के उच्च पार्टी पदाधिकारी जो रहने वाले तो पूर्वी उ. प्र. के हैं और उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में सुनील बंसल के लिए ख़ूब पैसा इक्कठा किया …. यहाँ के लोग उ.प्र. भाजपा के इस उपाध्यक्ष/महामंत्री को सुनील बंसल का दलाल व डकैत तक कहते हैं , लेकिन भाजपा में आज कुछ दिखायी नहीं दे रहा ….’खाता न बही, जो सुनील बंसल कहे वही सही’….. ये भाजपा को २०१९ में ले डूबेगा।

Advertisement. Scroll to continue reading.

यह सही है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा एक वैकल्पिक नेतृत्व का अभी विपक्ष में अभाव है लेकिन बेरोज़गारी, महँगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है … उ.प्र. में भी योगी जी तमाम भ्रष्ट मंत्रियों की ढो रहे हैं। भ्रष्टाचार रुक नहीं पा रहा है।

भाजपा में मोदी करिश्मा ने उ.प्र. में लोकसभा व विधानसभा जिताया था, न कि सुनील बंसल जैसे भ्रष्ट लोगों की So Called चाणक्य नीति ने ….. आज सम्पूर्ण उ.प्र. भाजपा का संगठन चरमराया हुआ है, नेतृत्व की सर्व-स्वीकार्यता नहीं है, सुनील बंसल व उनकी भ्रष्ट टीम २०१९ में लोकसभा चुनाव में भाजपा को डुबाने के किए तैयार है…. सपा में यदि एक गायत्री प्रजापति था, तो उ.प्र. भाजपा में तो सुनील बंसल सहित कई मंत्री भी भ्रष्टाचार में गायत्री प्रजापति को मात दे रहे हैं। योगी जी को असफल करने की कोशिश हो रही है …. हालत अच्छे नहीं है।

Advertisement. Scroll to continue reading.

उ.प्र. भाजपा में बड़े बदलाव की ज़रूरत है …शीघ्र महाभ्रष्ट सुनील बंसल को रवाना करना होगा, चाहे अब राजस्थान जाकर भाजपा की लुटिया डुबोयें…. उ.प्र. के कुछ भ्रष्ट प्रवक्ताओं को हटाना होगा जो भाजपा की नीतियों को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कर पाते, अपनी व्यंग्यात्मक बातों से चिढ़ाते रहते हैं, बस अहंकार प्रदर्शित करते रहते हैं….. ईमानदार कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है और भ्रष्ट/चमचे लोग दोनों हाथों से लूट रहे हैं।

जनता सब देख रही है …..यदि आज उ.प्र. जैसे बड़े महत्वपूर्ण राज्य में भाजपा के निष्ठावान ईमानदार कार्यकर्ता उपेक्षित व निराश महसूस कर रहे हैं तो अकेले मोदी जी व योगी जी का करिश्मा भी क्या कर पाएगा …… भाजपा के आधे से अधिक सांसद अपनी अकर्मण्यता व भ्रष्टाचार के कारण अपने क्षेत्रों में अपनी लोकप्रियता खो चुके हैं ….. कई सांसद/विधायक रेता-बजरी के खनन में लगे हैं। उ.प्र. भाजपा में कई मंत्री/जनप्रतिनिधि तो ऐसे लूट मचाए हुए हैं, जैसे लगता है कि आगे कभी मौक़ा नहीं मिलेगा।

Advertisement. Scroll to continue reading.

सच्चाई कड़वी लगती है ….. तो लगे, मैंने अपनी बात कह दी है। यदि जल्दी कुछ नहीं किया गया तो आगामी लोकसभा चुनाव में लुटिया डूबना निश्चित है।

पूर्व आईएएस और बीजेपी के बेबाक नेता सूर्य प्रताप सिंह की एफबी वॉल से.

Advertisement. Scroll to continue reading.

दर्जनों मीडिया हाउसों का स्टिंग कर उनकी पोल खोलने वाली कंपनी कोबरा पोस्ट के संस्थापक अनिरुद्ध बहल को कितना जानते हैं आप… देखें भड़ास एडिटर यशवंत सिंह के साथ एक बेबाक बातचीत…

Advertisement. Scroll to continue reading.
1 Comment

1 Comment

  1. आशा पटेल

    June 7, 2018 at 4:26 am

    हिम्मती अनुरुद्ध बहल जैसे अनेक हिम्मती पत्रकारों की आज के माहोल में सख्त जरुरत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

भड़ास को मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप ग्रुप से जुड़ें- Bhadasi_Group

Advertisement

Latest 100 भड़ास

व्हाट्सअप पर भड़ास चैनल से जुड़ें : Bhadas_Channel

वाट्सअप के भड़ासी ग्रुप के सदस्य बनें- Bhadasi_Group

भड़ास की ताकत बनें, ऐसे करें भला- Donate

Advertisement