Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लेखपाल का ट्रांसफर रुकवाने पहुंचे बीजेपी नेताओं ने अफसर को धमकाया, एफआईआर दर्ज, देखें वीडियो

जालौन : सत्ता के नशे में चूर भाजपाई कुछ भी डिमांड कर देते हैं. जालौन में बीजेपी की एक महिला नेता का पति लेखपाल है. इस लेखपाल का ट्रांसफर कर दिया गया. लेखपाल पति का ट्रांसफर रुकवाने के लिये भाजपा नेताओं ने तहसीलदार उरई पर दबाव बनाने का प्रयास किया. जब तहसीलदार ने भाजपा नेताओं की बात नहीं मानी तो भाजपा नेताओं ने तहसीलदार के साथ अभद्रता करते हुए तीखी नोक-झोक कर डाली. इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया गया है.

उरई तहसील में तैनात लेखपाल लल्लूराम का तबादला पिछले दिन एसडीएम उरई ने दूसरे स्थान पर कर दिया था. लेखपाल लल्लूराम की पत्नी सुमन वर्मा जो पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलामंत्री हैं, को तबादले के बारे में जानकारी हुई तो वह भाजपा जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर और बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी इंद्रराज गुर्जर को लेकर तहसीलदार उरई राजेश कुमार वर्मा की कोर्ट में पहुंचीं. यहां उन्होंने लेखपाल लल्लूराम का तबादला रुकवाने के लिये तहसीलदार पर दबाव बनाया.  इस पर तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है और यह केवल एसडीएम द्वारा ही किया जा सकता है.

इस पर भाजपा नेता अनावश्यक दबाव बनाने लगे और जमकर हंगामा करने लगे. इस बात को लेकर तहसीलदार ने सभी भाजपा नेताओं को कोर्ट से बाहर जाने के लिये कहा. इसे भाजपा नेताओं ने अपनी तौहीन समझते हुये तहसीलदार को कोर्ट चैंबर के अंदर ही धमकाना शुरू कर दिया. भाजपा नेताओं द्वारा तहसीलदार को धमकाये जाने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि किस तरह भाजपा के जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सेंगर और अन्य भाजपाई तहसीलदार को कोर्ट चेम्बर में धमका रहे हैं.  इस मामले में पुलिस अधीक्षक जालौन अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कोर्ट में अभद्रता का मामला उनके संज्ञान में है. तहसीलदार उरई की तहरीर पर भाजपा नेत्री सुनीता वर्मा समेत जालौन के जिलापंचायत सहाव प्रमुख पुष्पेंद्र सेंगर और बीजेपी के मीडिया प्रभारी इन्द्रराज गुर्जर पर सरकारी काम में बाधा डालने और कोर्ट में अभद्रता करने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन