Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

उत्तराखंड की भाजपा सरकार पत्रकारों की मान-मर्यादा से खुलेआम खेलने लगी, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार सत्ता के घमंड में लगातार पत्रकारों की तौहीन करने पर तुली हुई है। उत्तराखंड सचिवालय में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद राज्य में पत्रकारों की मान मर्यादा के साथ भाजपा सरकार व उनके कार्यकर्ता खेलने पर तुले हुए हैं। उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों को बैठने तक के लिए जगह नहीं मिली। कार्यक्रम के कवरेज के दौरान जब पत्रकार तेज घूप में थक गये तो वे वहीं जमीन पर बैठ गये।

कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के बैठने के बाद एक-एक कर अन्य पत्रकार भी उनके साथ बैठ गये। मंच से ये नजारे देख प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, वन मंत्री हकर सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज व उच्च शिक्षा मंत्री मुस्कराते रहे। पत्रकारों के लिए बनी दीर्घा में भाजपा के नेता बैठे हुए थे।

पत्रकारों के जमीन पर बैठने के बाद वे एक दूसरे को इशारे कर ठहाके मारते रहे। इससे पूर्व भी भाजपा के एक बडे कार्यक्रम में पत्रकारों की इसी तरह की तौहीन की गयी। वहीं मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी भी लगातार पत्रकारों से अभद्रता करने पर तुले हुए हैं। सोमवार की घटना की चमोली, रूद्रप्रयाग, श्रीनगर, पौडी, उत्तरकाशी जनपद के पत्रकारों ने भी घोर निंदा की है। कुछ पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना की आलोचना की है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन