Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में पुलिस अफसर ने पत्रकार का मोबाइल छीन वीडियो कराए डिलीट, देखें वीडियो

यूपी में पुलिस का अदना सा सिपाही हो या बड़ा अफसर, ज्यादातर के लिए नियम कानून का कोई मतलब नहीं है. ये वर्दी के नशे में पगलाए रहते हैं. कल एक रिटायर फौजी को पीटने और थाने ले जाकर गुप्तांग में लाठी डालने की घटना पुलिस वालों ने की, आज की खबर है कि यूपी के जालौन में एक सीओ सिटी ने पत्रकार का मोबाइल छीन कर वीडियो डिलीट करा दिया.

जालौन में पुलिस की इस गुंडई से पत्रकारों में रोष है. जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के इन्द्रानगर का मामला है. पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया था. पुलिस से त्रस्त युवक ने फांसी लगाकर जान दी थी. युवक के शव से आंखें गायब होने पर परिजनों ने पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप. परिजनों के आरोपों की जांच के लिए कई कमेटियों के गठन की औपचारिकता पूरी की गई और सिओ सिटी को मौके पर भेजा गया.

जांच करने मृतक के घर पहुँचे सी ओ महोदय पत्रकारों को देख आग बबूला हो गए. इस दरम्यान खबर कवरेज करने गये पत्रकार के साथ सी ओ सिटी ने बदतमीजी कर दी. साथ ही मुकदमा लिखने की धमकी दे डाली. साथ ही पत्रकार का मोबाइल छीन कर पुलिस ने वीडियो डिलीट करवा दिए. पत्रकारों के मोबाइल छीन वीडियो डिलीट कराने से ही संतोष नहीं हुआ तो पत्रकारों पर मुकद्दमा लिखाने की धमकी भी दे डाली.

देखें संबंधित वीडियो-

https://twitter.com/bhadasmedia/status/1391271130770509824

https://www.facebook.com/bhadasmedia/videos/217119079869720/

इन्हें भी पढ़ें-

अंत्येष्टि में जा रहे फौजी को यूपी पुलिस ने सरेआम पीटा, थाने में दीं अमानवीय यातनाएं, गुप्तांग में लाठी घुसेड़ा!

फ़ौजी उत्पीड़न प्रकरण में पीलीभीत के एसपी ने पूरनपुर कोतवाल को भी हटाया!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन