Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दहेज के लिए नवब्याहता महिला पत्रकार को ससुरालियों ने मार डाला!

शिमला से खबर है कि ‘दिव्य हिमाचल’ की एक होनहार पूर्व रिपोर्टर किरण शर्मा (24) की देहरादून में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे हिमाचल के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभी चार महीने पहले ही किरण शर्मा की शादी देहरादून में रॉबिन जोशी से हुई थी, जो बैंक ऑफ इंडिया में कैशियर है। सिरमौर के कफोटा की स्थायी निवासी किरण के भाई राम स्वरूप शर्मा का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए उत्पीडि़त कर रहे थे।

शुक्रवार को फिर से किरण का फोन उन्हें आया। करीबन पौने दो बजे किरण ने सूचित किया कि उसे फिर से तंग किया जा रहा है। राम स्वरूप शर्मा का आरोप है कि जब वह शिकायत कर ही रही थी तो उन्हें ऐसा आभास हुआ कि किरण के हाथ से ससुराल वालों ने फोन छुड़ा लिया। देर शाम ससुराल वालों का फोन आया कि किरण की तबीयत खराब है और उसे देहरादून के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके पहुंचने से पहले किरण की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। उन्होंने इस मामले में एफआईआर भी देहरादून पुलिस में दर्ज करवाई है। उत्तराखंड सरकार तथा महिला आयोग से गुहार लगाई है कि इस मामले में उन्हें न्याय मिलना चाहिए। प्रेस क्लब शिमला ने ‘दिव्य हिमाचल’ की संवाददाता किरण शर्मा की अचानक मौत पर गहरा दुःख जताया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। किरण शिमला ब्यूरो में महिला उत्पीड़न के मामले उठाती रही है। ऐसे बहुत से मामले थे, जिसमें उन्होंने गरीब व असहाय महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए खुद जंग लड़ी। वह स्वास्थ्य बीट भी देखती थी। आईजीएमसी में कितने ही असहाय मरीजों की उसने सहायता की थी, मगर आज एक होनहार पत्रकार दहेज उत्पीड़न का शिकार हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पांवटा साहिब लाया गया। यहां पर परिजनों ने उसका दाह संस्कार किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन