Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दिल्ली के भ्रष्ट पुलिस कर्मियों का स्टिंग करने वाले पत्रकार को गोली मारी

नई दिल्ली : भ्रष्ट पुलिसकर्मियों का स्टिंग कर उन पर कार्रवाई के लिए विवश करने वाले पत्रकार चेतन प्रकाश शर्मा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उनको डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, जहां हालत स्थिर बताई जाती है।

घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। डाबडी इलाके के विश्वास पार्क निवासी चेतन अपने जर्मन शेफर्ड कुत्ते को घुमाने निकले थे। जैसे ही वह अपनी गली के बाहर पहुंचे, तभी बदमाशों ने  उन पर तीन राउंड गोलियां चला दीं। एक गोली उनके हाथ में लगी और दूसरी उनके कुत्ते को लगी। वह घायल हो गए। कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गयी। वारदात के बाद बदमाश भाग जाने में सफल रहे। 

पुलिस घायल चेतन को डीडीयू हॉस्पिटल में भर्ती कराने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। घायल के परिजनों का कहना है कि चेतन को काफी समय से धमकियां मिल रही थीं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन