Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

पत्रकार व RTI एक्टिविस्ट बनकर लोगों को ठगने वाले दो वांक्षितों को पुलिस ने भेजा जेल

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने दो वांक्षित चल रहे युवकों को हिरासत में लिया है. आरोप है कि दोनों पत्रकार व आरटीआई एक्सपर्ट बनकर लोगों से ठगी करते थे.

गिरफ्तार युवकों का नाम सचिन सिंह और दीपू वर्मा निवासी निहालगंज, धौलपुर के रहने वाले हैं. इन्हें धौलपुर में एससी-एसटी सेल के सीओ ने दबोचा है. दोनों युवक एक व्यक्ति को अर्दब में लेकर एक लाख रूपये की रंगदारी मांग रहे थे.

आरोपियों पर एफआईआर संख्या- 561-2023 के तहत धारा 384, 504, 506 व 34 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है. इसके अलावा दोनों एससी-एसटी में भी वाक्षित चल रहे थे. इन्हें शहर के पुराना बस स्टैंड के पास से हिरासत में लेकर धौलपुर पुलिस ने जेल भेज दिया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन