Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वीटीवी गुजराती के आउटपुट हेड दिलीप सिंह बने गुजरात मित्र, सूरत के रेजीडेंट एडिटर

वी.टी.वी. गुजरती के आउटपुट हेड दिलीप सिंह ने चैनल को बॉय बॉय कह दिया है. गुजरात के युवा पत्रकार और गुजरात के सब से पहले H.D. चैनल VTV Gujarati को लांच करवा कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले VTV के आउटपुट हेड दिलीप सिंह ने VTV से इस्तीफा दे दिया है. वे पिछले पांच सालों से VTV Gujarati के साथ जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि वो अब गुजरात के एक प्रतिष्ठित और लगभग १५० साल पुराने अख़बार “गुजरात मित्र” के रेजीडेंट एडिटर बन के सूरत जा रहे हैं.

उन्हें गुजरात के अलग अलग हिस्सों में नए एडिशन लॉन्च करवाने और अख़बार को रीलॉन्च करने की जिम्मेदारी दी गई है. दिलीप को पत्रकारिता में १० साल का अनुभव है. इससे पहले वे डीडी न्यूज़ अहमदाबाद में बतौर करेस्पोंडेंट और दिव्य भास्कर जैसे अखबारों में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं.  इतनी काम उम्र में गुजराती अख़बार के रेजीडेंट एडिटर बनने वाले वे शायद पहले पत्रकार हैं.

उधर, दिल्ली से खबर है कि पत्रकार रास बिहारी ने हिंदुस्तान समाचार के डिजिटल विंग के साथ नई पारी की शुरुआत की है. वे हिंदुस्तान अखबार, नई दुनिया, नेशनल दुनिया के साथ काम कर चुके हैं. वे हाल फिलहाल तक चिटफंड कंपनी समृद्ध जीवन की मैग्जीन लाइव इंडिया में कार्यरत थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन