Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण में अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल के एक माह हुए पूरे, कर्मचारियों ने कहा- डटे रहेंगे

नई दिल्ली। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफरिशों को लागू करने की मांग कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। पिछले डेढ़ वर्ष से अपने हक़ और इंसाफ के लिए आंदोलित कर्मचारी बेहद अनुशासित ढंग से पूरे महीने दिल्ली और नोएडा में प्रदर्शन करते रहे लेकिन जागरण प्रबंधन उनके आंदोलन को कुचलने में अपनी सारी ताकत खर्च करता रहा।

नई दिल्ली। मजीठिया वेज बोर्ड की सिफरिशों को लागू करने की मांग कर रहे दैनिक जागरण के कर्मचारियों की हड़ताल को एक महीना पूरा हो गया है। पिछले डेढ़ वर्ष से अपने हक़ और इंसाफ के लिए आंदोलित कर्मचारी बेहद अनुशासित ढंग से पूरे महीने दिल्ली और नोएडा में प्रदर्शन करते रहे लेकिन जागरण प्रबंधन उनके आंदोलन को कुचलने में अपनी सारी ताकत खर्च करता रहा।

गौरतलब है कि यह दैनिक जागरण में अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल है।

कर्मचारियों की हड़ताल को दिल्ली के पत्रकार संगठनों और वरिष्ठ पत्रकारों का भी समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि दैनिक जागरण के कर्मचारी इतिहास लिखने जा रहे हैं। उनका कहना है कि प्रिंट मीडिया के इतिहास में कभी ऐसी जबरदस्त हड़ताल नहीं हुई और इसके पीछे जागरण प्रबंधन में बैठे वे धूर्त लोग जिम्मेदार हैं जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद भी कर्मचारियों के हक़ पर डाका डाले बैठे हैं।

दैनिक जागरण के नोएडा प्रबंधन में बैठे कुछ लोग कर्मचारियों की बरसों की मेहनत से खड़ी की गई इस यूनिट को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। कर्मचारी अब और ज्यादा उत्साह और ताकत के साथ आंदोलन को तेज करने की रणनीति बना रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा है कि वे मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों को लागू करने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें>>

कंजूस-मक्खीचूस और संविधान-कानून विरोधी मालिकों के खिलाफ दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने नोएडा के फिल्म सिटी में किया जोरदार प्रदर्शन

xxx

जागरणकर्मियों ने किया जागरण के नोएडा दफ्तर के आगे प्रदर्शन, प्रबंधन हुआ चित्त

xxx

दूसरी तिमाही में जागरण के मालिकों ने 91 करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ कमाया लेकिन कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड देने में नानी मर रही है

xxx

जागो कर्मचारियों, अखबारमालिक किसी के सगे नहीं

xxx

पूरे जोश में जागरणकर्मी, बोले- मजीठिया लेकर रहेंगे

xxx

दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने निलंबन वापसी और वेज बोर्ड लागू कराने के लिए अर्धनग्न होकर इंडिया गेट पर किया प्रदर्शन (देखें तस्वीरें)

xxx

प्रबंधन के हथकंडों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दैनिक जागरणकर्मी हुए तैयार, देखें बैठक की फोटो

xxx

दैनिक जागरण के सैकड़ों मीडियाकर्मी जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे, कई यूनिटों में हड़ताल (देखें वीडियोज)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन