Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रबंधन के हथकंडों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए दैनिक जागरणकर्मी हुए तैयार, देखें बैठक की फोटो

नई दिल्ली। दैनिक जागरण की गुंडागर्दी का कर्मचारी मुंहतोड़ जवाब देंगे। शनिवार को दैनिक जागरण के कर्मचारियों ने बैठक कर मजीठिया के लिए चल रहे आंदोलन की रणनीति के बारे में चर्चा की। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि मजीठिया की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को और धार दी जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि प्रबंधन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रदीप कुमार सिंह जी के खिलाफ सोशल मीडिया पर झूठे आरोप लगाकर नीच हरकत कर रहा है।

कर्मचारियों ने एकजुट होकर कहा कि वे इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। इसके अलावा जागरण प्रबंधन की कर्मचारियों पर जानलेवा हमले करने की खबरों पर भी सभी ने रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि प्रबंधन उनके धैर्य की परीक्षा न ले। गौरतलब है कि दैनिक जागरण के मालिक संजय गुप्ता ने माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करने की मांग करने पर अत्याचार व गुंडागर्दी की सभी सीमाएं पार करते हुए 350 से अधिक कर्मचारियों व उनके परिवार को सड़क पर ला दिया है। कर्मचारियों ने कहा कि दैनिक जागरण प्रबंधन झूठे आरोप लगाकर पिछले डेढ़ वर्ष से कर्मचारियों को प्रताड़ित कर रहा था। इसके विरोध में कर्मचारी एकजुट हो गए थे।

कर्मचारियों को गुलाम समझने की मानसिकता वाला जागरण प्रबंधन इसे बर्दाश्त नहीं कर पाया और झूठे आरोप लगाकर कर्मचारियों को संस्थान से बाहर कर दिया। दैनिक जागरण के मालिकानों की एक ही कोशिश है कि किसी भी तरह उन्हें कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का लाभ नहीं देना पड़े। 15 से 20 साल दैनिक जागरण को नंबर एक कहने लायक बनाने में देने वाले कर्मचारियों को इसके मालिक संजय गुप्ता ने एक मिनट में संस्थान से बाहर कर दिया। उनका कसूर बस इतना था कि वे अपना हक़ मांग रहे थे, इन्साफ करने की मांग कर रहे थे। अब कर्मचारियों ने फैसला किया है कि जागरण के मालिकों की इस गुंडागर्दी का मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन