Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ठगी के आरोपी मीडिया मालिक दुर्गेश सिंह के खिलाफ यूपी सरकार एक्शन में

इंपा के लिखे पत्र के बाद सक्रिय हुआ यूपी का शासन-प्रशासन

मुंबई के कई भोजपुरी फिल्म निर्माताओं से बड़े पैमाने पर ठगी करने के आरोपी दुर्गेश राज बहादूर सिंह के लिए सलाखें दूर नहीं हैं. आर्या न्यूज नामक कथित मीडिया हाउस चलाने वाला दुर्गेश दूसरों को डराने धमकाने के लिए कोर्ट कचहरी का दुरुपयोग करता है. इसके सभी कारनामों का विवरण देते हुए फिल्म निर्माताओं के सबसे बड़े संगठन इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्युसर असोसिएशन (इंपा) के प्रेसिडेंट अभय सिन्हा द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा गया था.

इंपा द्वारा की गई ठगी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यूपी का सरकारी महकमा तेजी से एक्शन में आ गया है।

इंपा ने यह पत्र 23 जुलाई 2022 को लिखा था और उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी दुर्गेश राज बहादुर सिंह पर कारवाई की मांग की थी। इंपा द्वारा लिखे गए इस पत्र के बाद उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव (मुख्यमंत्री) प्रथमेश कुमार ने 10 अगस्त 2022 को इस पत्र पर अवर मुख्य सचिव गृह को नियमानुसार कारवाई करने के लिए लिखा।

इसके बाद अवर मुख्य सचिव (गृह एवं गोपन) ने 18 अगस्त 2022 को पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त महानिदेशक (पुलिस) जोन बनारस को इस पत्र को संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कारवाई करने को कहा।

इंपा के प्रेसिडेंट अभय सिंहा इस पत्र पर अतिक्ति महानिदेशक (पुलिस) जोन बनारस ने पुलिस उप महानिरीक्षक , पुलिस महानिरीक्षक मंडल वाराणसी पुलिस को आवश्यक कारवाई करने एवं आख्या प्रेसित करने का निर्देश दिया है।

माना जा रहा है कि जल्द ही ठगी के इस आरोपी पर एक बार फिर पुलिस की गाज गिर सकती है। दूसरों को डराने धमकाने के लिए झूठे केस करने हेतु फर्जी पतों से लीगल नोटिस भिजवाने का इसका खेल इसे जल्द ही ले डूबेगा।

मूल खबर-

मुंबई में फिल्म और नोएडा में मीडिया का फ्रॉड दुर्गेश सिंह जौनपुर में झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहा, सीएम योगी को ‘इम्पा’ ने लिखा पत्र, पढ़ें

‘आर्या’ वाला दुर्गेश आर सिंह राजपूत अपने इंप्लाई पर गुझिया चोरी तक का इल्जाम लगा देता है, सुनें ये आडियो

‘आर्या’ वाला दुर्गेश अपने गैंग के साथ मिलकर मीडियाकर्मियों का किस कदर उत्पीड़न करता-कराता है, सुनें ये टेप

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन