Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डीवाई चंद्रचूड़ को कैसे याद किया जाएगा, विनोद कुमार चंद ने विस्तार से गिनाया!

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को इन बातों के लिए याद किया जाएगा

राम मंदिर के फैसले का सह-लेखन और फिर फैसले पर हस्ताक्षर करने की हिम्मत न करना।

इलेक्टोरल बांड को अवैध बताना और यह सुनिश्चित करना कि न तो पैसा जब्त हो और न किसी को सजा हो।

चंडीगढ़ के चुनाव अधिकारी को अपराधी बताना और फिर उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करना।

शिन्दे/फडणविस/अजित पवार की (भाजपाई) सरकार को अवैध बताना, राज्यपाल के कार्यों को गलत कहना और फिर उस पर कोई ठोस कार्रवाई किये बगैर उसी सरकार को अपना बचा कार्यकाल पूरा करने देना। मामले को वापस विधानसभा अध्यक्ष के पास भेजना और उन्हें मनमाने निर्णय लेने की अनुमति देना।

अदाणी एंटरप्राइजेज को अमेरिकी अदालतों में हिन्डनबर्ग पर मुकदमा करने के लिए कहने की बजाय हिन्डनबर्ग के आरोपों की जांच ‘विशेषज्ञों’ की एक टीम से कराने की जरूरत बताना और हिन्डनबर्ग रिसर्च को इस जांच में पक्ष बनाने की बजाय इस ‘विशेषज्ञ’ पैनल की अंतिम रिपोर्ट को सत्य मानकर अदाणी एंटरप्राइजेज को क्लीन-चिट देना।

अनुच्छेद 370 को हटाने की संवैधानिक वैधता पर पैर खींचना और बाद में यह निर्णय लेना कि उचित था, इस तथ्य की अनदेखी करते हुए कि यह निर्णय तब लिया गया जब राज्य विधानसभा, एक कानूनी इकाई जिससे परामर्श किया जाना था, निलंबित अवस्था में थी और भारत के राष्ट्रपति राज्य पर शासन कर रहे थे। इससे एक अजीब स्थिति पैदा हो गई जहाँ भारत के राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति से परामर्श किया और निर्णय लिया कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किया जाना चाहिए।

उमर खालिद की निरंतर कैद में रखने की अनुमति देने के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा। एक ऐसे व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया जा रहा है जो न तो अमीर है, न ही शक्तिशाली और क्योंकि वह एक मुसलमान है।

भीमा कोरेगांव मामले में आरोपियों को जेल में रहने देने, फादर स्टेन स्वामी की मृत्यु और अंततः प्रोफेसर जीएन साईबाबा की मृत्यु के लिए भी उन्हें याद किया जाएगा, जबकि विश्वसनीय फोरेंसिक साक्ष्य के आलोक में पूरा मामला झूठा था, जो पुलिस और राजनेताओं द्वारा सबूतों को प्लांट करने पर आधारित था।
ये कुछ विरासतें हैं जो वे अपने पीछे छोड़ जायेंगे

अंत में, इस बात पर राय विभाजित रहेगी कि उन्होंने न्याय व्यवस्था के लिए कुछ अच्छा किया या उसे विफल किया।

हां, अंत में, उन्होंने एक किताब पकड़े और खुली आँखों वाली महिला न्यायधीश की न्याय प्रतिमा का अनावरण किया।

इसके बावजूद, सबूतों के आधार पर नहीं बल्कि ईश्वर से अपनी प्रार्थनाओं और ईश्वर से अपने सीधे जुड़ाव के आधार पर न्याय देकर संविधान की भावना का सम्मान नहीं किया। ईश्वर की प्रार्थना और जुड़ाव के बारे में उनका मानना है कि ईश्वर ने उन्हें सही रास्ता दिखाया।

भारत के मुख्य न्यायाधीश, डीवाई चंद्रचौड़, आपको इन सभी और बहुत कुछ के लिए और इस तथ्य के लिए याद किया जाएगा कि आपने धोखा देने के लिए चापलूसी की।

उपर्युक्त सभी अब इतिहास का हिस्सा हैं, जिन्हें बदला नहीं जा सकता, यह पानी है जो पुल के नीचे बह गया है। इतिहास आपके साथ दया नहीं करेगा।

Vinod Chand के ब्लॉग पोस्ट का संजय कुमार सिंह द्वारा अनुवाद।



विनोद चंद की पोस्ट का अविनाश दास द्वारा अनुवाद पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को याद किया जाएगा:

•राम मंदिर के फैसले का सह-लेखन/सह-लेखक और फिर उस पर हस्ताक्षर करने का साहस नहीं दिखाने के लिए।
•चुनावी बॉन्ड को अवैध घोषित करने और फिर यह सुनिश्चित करने के लिए कि न तो पैसा वापस लिया गया और न ही किसी को दंडित किया गया।
•चंडीगढ़ चुनाव के निर्वाचन अधिकारी को अपराधी कहने और फिर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए।
•शिंदे/फडणवीस/अजीत पवार सरकार को अवैध कहने, राज्यपाल के कार्यों को अवैध कहने और फिर बिना किसी ठोस निर्णय के वही सरकार को शेष कार्यकाल के लिए जारी रखने की अनुमति देने के लिए। इस मामले को अवैध स्पीकर के पास वापस भेजते हुए, और उन्हें अवैध फैसले लेने की अनुमति दी।
•हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के लिए ‘विशेषज्ञों’ की एक टीम बुलाने के लिए, बजाय इसके कि अदानी एंटरप्राइजेज से कहा जाए कि वे हिंडनबर्ग को अमेरिकी अदालतों में मुकदमा करें।
•अनुच्छेद 370 को हटाने की संवैधानिक वैधता पर निर्णय लेने में देरी करने और फिर यह निर्णय लेने के लिए कि यह फैसला उचित था।

उन्हें इस बात के लिए भी याद किया जाएगा:

•उमर खालिद की कैद को जारी रखने के लिए, एक ऐसा व्यक्ति जिसे जमानत से वंचित किया गया है, क्योंकि वह अमीर नहीं है, शक्तिशाली नहीं है, और मुस्लिम है।
•भीमा कोरेगांव मामले के आरोपियों को जेल में रखने, फादर स्टेन स्वामी की मौत, और प्रोफेसर जी.एन. साईबाबा की मृत्यु के लिए, जब यह स्पष्ट प्रमाण था कि यह मामला पूरी तरह से गलत था।

यह कुछ ऐसी विरासतें हैं जो वह छोड़कर जा रहे हैं।

अंत में, न्याय प्रणाली को उन्होंने बेहतर किया या उसे विफल किया, इस पर मत विभाजित रहेगा।

CJI डीवाई चंद्रचूड़, आपको इन सभी के लिए और इस तथ्य के लिए याद किया जाएगा कि आपने छलावा दिया।

पुनश्च : उन्हें प्रधानमंत्री के साथ पूजा करने के लिए भी याद किया जाएगा, जिसमें कैमरामैन भी थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन