Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

क्या छात्र आंदोलन में देश विरोधी तत्व घुस चुके हैं? स्थिति चिंताजनक! देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट

Nighttime street scene with a large crowd of civilians and uniformed officers facing each other, suggesting a protest or crowd-control event on a city street.

यशवन्त सिंह-

रिपोर्ट चिंताजनक है। अजीत अंजुम और श्याम मीरा सिंह की रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बहुत सारे ऐसे लोग आंदोलन में आ गए हैं जिन पर किसी का नियंत्रण नहीं है। काक्रोच जनता पार्टी से ख़ुद का कोई संबंध न बताने वाले ढेर सारे लोग संसद मार्ग पर जमा हो चुके हैं जिसे भिन्न भिन्न सुरक्षा बलों के कई लेयर घेरे हुए है। कॉक्रोच जनता पार्टी का कहना है कि उनके लोग जंतर मंतर पर हैं। संसद मार्ग पर जो लोग हैं उनसे उनका वास्ता नहीं है। कुल मिलाकर स्थिति चिंताजनक है और छोटी सी लापरवाही या चिंगारी एक बड़े कांड का रूप ले सकती है। इससे देश का नुक़सान होगा। छात्र आंदोलन के असली मुद्दे और मक़सद का नुक़सान होगा। अब सख़्त नज़र रखने की ज़रूरत है और पुलिस प्रशासन को उकसावे में आने की बजाय स्थिति को कूटनीतिक तरीक़े से टैकल करना चाहिए। हमें देश को अराजकता की तरफ़ बढ़ने से रोकना ही होगा। यही हर सच्चे हिंदुस्तानी की भावना है। जेनजी के लोग भी नज़र रखें। उनके आंदोलन को असामाजिक और देश विरोधी लोग न हाईजैक कर लें जिनका मकसद अशांति फैलाकर सबका नुक़सान करना और देश को अस्थिर करना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं सरकार को जल्द सदबुद्धि आए और आंदोलन की जेन्युइन माँगो को मानकर इसे सकारात्मक तरीक़े से ख़त्म कराये। #JantarMantar #SansadMarg #studentmovement #cjp

देखें संबंधित वीडियोज-

https://x.com/shyammeerasingh/status/2080351065913102613?s=46

https://x.com/shyammeerasingh/status/2080351065913102613?s=46

https://x.com/ajitanjum/status/2080345195644920087?s=46

https://x.com/ajitanjum/status/2080345195644920087?s=46
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन