Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

जनतंत्र टीवी के रिपोर्टर से शंकराचार्य का सवाल- ‘श्रीराम मनुष्य हैं या भगवान’, आगे क्या हुआ? देखें वीडियो

गौ-रक्षा कार्यक्रम के दौरान जनतंत्र टीवी के पत्रकार से शंकराचार्य ने पूछा पहले यह बताओ श्री राम मनुष्य हैं या भगवान? पत्रकार के मुंह पर छाई खामोशी, शंकराचार्य ने बोला तुम कुछ नहीं बोलोगे तो मैं भी जवाब नहीं दूंगा…

गौ माता को पशु श्रेणी से हटाकर ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने और सनातन संस्कृति की अलख जगाने महराजगंज पहुंचे ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान जनतंत्र टीवी के पत्रकार और स्वामी जी के बीच बातचीत चर्चा का विषय बन गई है।

​कार्यक्रम के दौरान जनतंत्र टीवी के पत्रकार ने स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सवाल किया कि “आरएसएस देशहित और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करती है, और आप हमेशा आरएसएस के खिलाफ ही बोलते हैं, इस पर आपका क्या जवाब है?”

​इस तीखे सवाल के जवाब में स्वामी जी ने संघ पर बात करने के बजाय पत्रकार से ही एक सवाल पूछ लिया। स्वामी जी ने पलटकर पूछा— “पहले यह बताओ कि राम भगवान हैं या मनुष्य?”

​पत्रकार के चुप रहने पर स्वामी जी का दोटूक जवाब-

​स्वामी जी के इस सवाल पर पत्रकार कुछ देर के लिए खामोश हो गए। स्थिति को भांपते हुए स्वामी जी ने दोबारा जोर देकर कहा— “भाई, कुछ तो बोलो, अपना ओपिनियन या फिर जनता की राय ही बता दो।”

​इसके बावजूद जब पत्रकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया, तो स्वामी जी ने दोटूक अंदाज में कहा— “तुम कुछ नहीं बोलोगे, तो मैं भी कुछ नहीं बोलूंगा,

​फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर कौतूहल का विषय बना हुआ है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन